न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्मदिन विशेष: जाने आखिर क्यों खिचड़ी है प्रधानमंत्री मोदीजी का मनपसंद भोजन

ये पूछना स्वाभाविक है कि – भारत के प्रधानमंत्री खाने में क्या पसंद करते हैं? क्या उन्हें मसालेदार खाना पसंद है?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Sep 2018 5:06:15

जन्मदिन विशेष: जाने आखिर क्यों खिचड़ी है प्रधानमंत्री मोदीजी का मनपसंद भोजन

अक्सर हम लोगों के जहन में एक ही सवाल आता है कि हमेशा चुस्त- दुरुस्त और काम करने वाली अभिनेता- अभिनेत्री और राजनेता आखिर ऐसा क्या खाते है। पहले इन बातों का पता लगाना मुश्किल हुआ करता था लेकिन सोशल मीडिया आने के बाद यह बातें अब किसी से छुपी नहीं रह पाती हैं। अपने आपको हमेशा एक्टिव रखते के लिए देश के सेलीब्रिटी से लेकर राजनेता तक अपने खान-पान से लेकर व्यायाम तक का ध्यान रखते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री 17 सितंबर को 67 साल के हो जाएंगे। बता दे, 17 सितम्बर 1950 को वडनगर, गुजरात में हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी PM Narendra Modi का जन्म हुआ था। मोदीजी अपनी विलक्षण प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषण देने की प्रतिभा के सभी दीवाने हैं। देशवासियों ने मोदीजी पर विश्वास कर बहुमत के साथ 2014 का लोकसभा चुनाव जिताया था। वैसे तो यह उम्र रिटायरमेंट की मानी जाती है लेकिन प्रधानमंत्री जिस तरह से अपने आपको मेंटेन कर रखा है, योग और व्यायाम करते हैं और जितने तंदुरुस्त वह खुद को रखते हैं ऐसे में यह स्वाभाविक हो जाता है कि आखिर उनकी दिनचर्या क्या है?

ये पूछना स्वाभाविक है कि – भारत के प्रधानमंत्री खाने में क्या पसंद करते हैं? क्या उन्हें मसालेदार खाना पसंद है?

इस ओर कुछ इशारा नरेंद्र मोदी स्वयं करते हैं, वह बताते हैं कि 'जो लोग सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं, उनका जीवन बहुत ही अनियमित होता है। इसलिए यदि कोई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होना चाहता है, तो उसका पेट मजबूत होना चाहिए।'

'35 वर्षों में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर काम करते हुए मुझे पूरे देश का भ्रमण करना पड़ा। मुझे भोजन मांगना पड़ा और जो मिला उसे खाया। मैंने कभी लोगों से अपने लिए कोई खास खाना बनाने के लिए नहीं कहा।'

'मुझे खिचड़ी बहुत पसंद है। लेकिन मुझे जो भी मिले, मैं खा लेता हूं।'

वो कहते हैं 'मैं चाहता हूं कि मेरी सेहत ऐसी हो कि वो देश के लिए बोझ न बने। अपनी अंतिम सांस तक मैं एक स्वस्थ व्यक्ति के रूप में जीना चाहता हूं।'

प्रधानमंत्री की भूमिका में बहुत अधिक यात्रा करनी पड़ती है और बहुत अधिक प्रीतिभोजों में शामिल होना पड़ता है। वो प्रत्येक प्रीतिभोज में स्थानीय शाकाहारी व्यंजन पसंद करते हैं। वो शराब नहीं पीते, इस कारण जाहिर तौर पर उनके गिलास में मादकपेय की जगह पानी रहता है या कोई जूस।

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री मां भगवति के बहुत बड़े उपासक हैं और नवरात्रि का व्रत भी करते हैं। इस दौरान वह नौ दिनों तक कई बार पानी पीकर रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल