न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'43 साल की दोस्ती है मोदी से लेकिन उन्हें कभी चाय बेचते नहीं देखा'

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती 43 साल से है लेकिन उन्हें कभी चाय बेचते नहीं देखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 5:26:34

'43 साल की दोस्ती है मोदी से लेकिन उन्हें कभी चाय बेचते नहीं देखा'

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती 43 साल से है लेकिन उन्हें कभी चाय बेचते नहीं देखा। उन्होंने प्रधानमंत्री की चाय बेचने वाली छवि केवल जनता की सहानुभूति हासलि करने के लिए है।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राम मंदिर बनाने की कोई मंशा नहीं है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तोगड़िया ने कहा, 'प्रधानमंत्री के बयान के बाद, यहां तक कि आरएसएस नेता भैय्या जी जोशी ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अगले पांच साल में राम मंदिर नहीं बनेगा। इन दो समूहों (बीजेपी और आरएसएस) ने देश की 125 करोड़ जनता को अंधेरे में रखा है लेकिन अब देश का हिन्दू जाग चुका है।'

तोगड़िया ने कहा कि 9 फरवरी को हिन्दुओं की नयी पार्टी का ऐलान होगा और एक बार पार्टी चुनाव जीत जाए तो अगले दिन मंदिर बन जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करते हुए तोगड़िया ने कहा कि वह तीन तलाक पर बिल लाने के लिए आधी रात को संसद चला सकते हैं लेकिन ऐसा ही राम मंदिर के मुद्दे पर नहीं करना चाहते। तोगड़िया ने कहा कि मोदी अगर दोबारा भी चुने जाते हैं तो भी राम मंदिर नहीं बनेगा क्योंकि यह बीजेपी और आरएसएस के जीवन का आधार है। एक मुद्दा चला गया तो इन दो दलों के पास कुछ नहीं बचेगा और यह खत्म हो जाएंगे। तोगड़िया के मुताबिक इसलिए वह इस मुद्दे को बनाए रखना चाहते हैं।

तोगड़िया ने दावा किया कि एक बार उनकी पार्टी सत्ता में आ जाए तो कश्मीर में लागू आर्टिकल 35ए रद्द हो जाएगी और कोई भी वहां जमीन खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों को सबक सिखाया जाएगा। साल 2019 के चुनाव हारने के बाद मोदी को गुजरात और भैय्या जी जोशी को नागपुर लौट जाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी