न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीके ने फिर दोहराया- बंगाल में BJP 100 सीटों के पार गई, तो छोड़ दूंगा रणनीति बनाने का काम

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अगर बीजेपी को 100 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो वो भविष्य में राजनीतिक रणनीतिकार का काम ही छोड़ देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 2:28:42

पीके ने फिर दोहराया- बंगाल में BJP 100 सीटों के पार गई, तो छोड़ दूंगा रणनीति बनाने का काम

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अगर बीजेपी को 100 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो वो भविष्य में राजनीतिक रणनीतिकार का काम ही छोड़ देंगे। पीके ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में TMC के खिलाफ गुस्सा हो सकता है लेकिन अभी भी ममता बनर्जी ही सबसे बड़ा और विश्वसनीय चेहरा हैं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी चुनाव टीएमसी ही जीत रही है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा काम किसी पार्टी की हार-जीत तय करना नहीं है। राजनीतिक रणनीतिकार का काम सिर्फ पार्टी को चुनाव लड़ने में मदद करना होता है, बाकी लोग पार्टी की रणनीति और काम देखकर ही वोट करते हैं। किसी की हार और जीत में हम सीधे दखल नहीं दे सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि टीएमसी इस वक्त ऐसी पार्टी के खिलाफ लड़ रही है, जो चुनावी मशीन की तरह काम करती है। लेकिन टीएमसी ने भी लंबे वक्त तक सत्ता में काम किया है और उसके पास ममता बनर्जी का करिश्माई नेतृत्व मौजूद है जिसे नकारा नहीं जा सकता।

पीके ने कहा कि जब मैंने ममता बनर्जी के साथ काम करना शुरू किया, तब लोगों ने कहा था कि ममता किसी की नहीं सुनती है, तो पीके कैसे काम करेंगे। लेकिन अब वही लोग कह रहे हैं कि दीदी सिर्फ पीके की ही सुनती हैं। प्रशांत ने कहा कि बड़े स्तर के नेताओं में एक अलग किस्म की क्रेज़ीनेस होती है।

पंजाब पहुंचे प्रशांत किशोर

बता दें कि प्रशांत किशोर की पंजाब में री-एंट्री हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी है। अमरिंदर ने ट्वीट किया, 'यह बताते हुए खुश हूं कि प्रशांत किशोर अब मेरे प्रधान सलाहकार होंगे। पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।' मुख्यमंत्री के इस फैसले से पंजाब कांग्रेस में घमासान सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पूरे मामले में कांग्रेस के कैप्‍टन अमरिंदर सिंह विरोधी नेता इंतजार कर रहे है कि पार्टी हाईकमान का क्या रुख रहता है।

कांग्रेस की विरोधी पार्टियों ने भले ही प्रशांत किशोर की नियुक्ति का विरोध करना शुरू कर दिया है लेकिन उन्हें पता है कि कैप्‍टन इस पर कदम पीछे नहीं करेंगे। पीके (प्रशांत किशोर) हमेशा ही व्यक्ति विशेष को ब्रैंड के रूप में उभारते है। फिर चाहे 2014 में नरेंद्र मोदी हो या 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह या फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार। इन सभी को पीके ने ब्रैंड बनाकर पेश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर