न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमलेश तिवारी हत्याकांड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: हुए कई चौकाने वाले खुलासे, गोली मारने से पहले किए गए थे चाकू से 15 वार

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बीते शुक्रवार को लखनऊ में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Oct 2019 2:24:55

कमलेश तिवारी हत्याकांड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: हुए कई चौकाने वाले खुलासे, गोली मारने से पहले किए गए थे चाकू से 15 वार

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बीते शुक्रवार को लखनऊ में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। पुलिस के अनुसार कमलेश तिवारी पर पहले ताबड़-तोड़ 15 बार चाकू से हमला किया गया, उसके बाद उसे गोली मारी गई है। रिपोर्ट के अनुसार कमलेश तिवारी के गले पर कई बार चाकू गोदने के गहरे निशान हैं। दिवंगत कमलेश तिवारी के शव के अन्य हिस्सों में बाकी घाव के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हत्यारों ने कम से कम एक बार गोली चलाई थी, क्योंकि तिवारी के मुंह के पास चेहरे के बाईं तरफ बुलेट इंजरी मिली है। यूपी पुलिस इस बात से हैरान है कि कमलेश तिवारी की पत्नी किरन और उनके अंगरक्षक पॉइंट-32 बोर पिस्टल से चली गोली की आवाज क्यों नहीं सुन पाए। वारदात के वक्त दोनों लोग घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही थे।

kamlesh tiwari,postmortem report of kamlesh tiwari,up police,news,news in hindi

कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले की जांच यूपी पुलिस की स्पेशल टीम कर रही है। इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तारी की जा चुकी है। यूपी पुलिस की विशेष टीम को उस समय एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब गुजरात एटीएस ने उन्हें फोनकर बताया कि मामले में फरार चल रहे दो कथित हत्यारों को उन्होंने पकड़ लिया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात-राजस्थान सीमा से की गई है। गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने कहा कि कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) की हत्या के दो वांटेड आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात-राजस्थान बॉर्डर के पास शामलाजी से हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इनपुट था कि दोनों आरोपी गुजरात में दाखिल हो रहे हैं। इसके बाद हमने सीमा पर दबिश की और उन्हें धर दबोचा

गौरतलब है कि दोनों की पहचान कर ली गई थी। दोनों आरोपी सूरत के रहने वाले हैं जहां से तीन और लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि पुलिस ने इन दोनों के नामों का पहले खुलासा नहीं किया था। दोनों हत्यारों को लखनऊ में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को कमलेश तिवारी को नाका हिंडोला इलाके में उनके कार्यालय में दो लोगों ने गला रेत और फिर गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव के पास गुजरात की दुकान की मिठाई का डिब्बा और एक तमंचा बरामद हुआ था। दोनों आरोपियों ने भगवा रंग का कुर्ता पहन रखा था

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत