न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OMG!! देशी के नाम पर बेचे जा रहे है फार्मी अंडे, 2 गिरफ्तार

ये आरोपी चाय की पत्ती, कत्था और शैम्पू से फार्मी अंडे को देशी बनाकर बाजारों में बेचते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 3:59:18

OMG!! देशी के नाम पर बेचे जा रहे है फार्मी अंडे, 2 गिरफ्तार

लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने बड़ी कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है जिसमे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चाय की पत्ती, कत्था और शैम्पू से फार्मी अंडे को देशी बनाकर बाजारों में बेचते है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सुजानपुरा स्थित गोदाम से 1200 कैरेट अंडे बरामद किए हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम भी छानबीन करने में जुट गई है। फार्मी अंडे को फर्जी तरीके से देशी अंडे की शक्ल देकर बेचा जा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए लखनऊ पुलिस के एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि फार्मी अंडे को देशी बनाने के कारोबार की जानकारी पर सुजानपुरा स्थित फहद के मकान पर छापेमारी की गई। दो मंजिल के मकान को अंडे का गोदाम बनाया गया था। जहां, रामपुर निवासी हासिम और आरिफ मकान को किराए पर लेकर, यहां से फार्मी अंडे को देशी बनाने का गोरखधंधा कर रहे थे।

ऐसे बन रहे हैं नकली अंडे

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि फार्मी अंडे 72 रुपये दर्जन के रेट से कानपुर से मंगवाते थे। चाय की पत्ती, कत्था और शैम्पू को खौलाकर उसमें एक मिनट के लिए इन अंडों को डालते हैं। अंडे की जर्दी सूखने न पाए इसके लिए उसे तुरंत ठंडे पानी में डाल देते थे। कत्था और चाय की पत्ती की वजह से इसपर हल्का गुलाबी रंग चढ़ जाता है और शैंपू से अंडा चमकदार हो जाता है। इस अंडे को देशी बताकर आठ से दस रुपये तक में बेचा जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि ये एक दिन में तीन से चार सौ कैरेट नकली देशी अंडे की सप्लाई मार्केट में सप्लाई करते थे। इसके लिए इन्होंने कमिशन पर 25 एजेंट रखे गए थे, जो छापेमारी की जानकारी पाकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हासिम और आरिफ को गिरफ्तार करके 12 सौ कैरेट अंडे बरामद किए हैं, जिसमें 900 कैरेट फार्मी और 300 कैरेट फार्मी से बनाए गए देशी अंडे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की छानबीन के लिए एफएसडीए की टीम को बुलाया गया है, जो जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत