न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जबरन कैंपस में घुसकर छात्रों की पिटाई बर्दाश्त से बाहर, पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे : जामिया यूनिवर्सिटी VC

दिल्ली के प्रतिष्ठित विश्विद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन पर वीसी नजमा अख्तर (VC Najma Akhtar) ने सोमवार को मीडिया से बात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 2:10:49

जबरन कैंपस में घुसकर छात्रों की पिटाई बर्दाश्त से बाहर, पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे : जामिया यूनिवर्सिटी VC

दिल्ली के प्रतिष्ठित विश्विद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन पर वीसी नजमा अख्तर (VC Najma Akhtar) ने सोमवार को मीडिया से बात की। उन्होंने इस पूरी घटना पर अफसोस जताते हए कहा कि जो कार्रवाई हुई है इससे हम आहत हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। आगजनी की घटना में छात्रों के शामिल होने से भी वीसी ने इनकार किया। कुलपति नजमा अख्तर ने कहा कि जबरन कैंपस में घुसने के मामले में पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे उन्होंने कहा, 'हमारी यूनिवर्सिटी का बहुत नुकसान हुआ है इसकी भरपाई कैसे होगी? इसके साथ ही जो हमारे बच्चों का भावनात्मक नुकसान हुआ है उनके साथ हिंसा हुई है, हम उसके लिए बहुत चिंतित हैं। हम यूनिवर्सिटी के अंदर पुलिस की एंट्री के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज कराएंगे।'

छात्र अफवाहों पर न करें भरोसा

वीसी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का विश्वास हिल गया है। पुलिस की कार्रवाई से विश्वविद्यालय के दो छात्रों के मरने की खबर गलत है। पुलिस कार्रवाई में लगभग 200 लोग घायल हुए हैं, इसमें विश्वविद्यालय के कई छात्र भी शामिल हैं। हमारे बच्चों को पुलिस अपने साथ कल लेकर गई थी, हमारा पूरा स्टाफ कल रात भर उन्हें सुरक्षित वापस लौटाने में लगा था। हमारे पास बयान जारी करने के लिए वक्त नहीं था। सभी घायल छात्रों का इलाज चल रहा है, उनकी अपने पैरंट्स से बात कराई गई है। ज्यादातर छात्र हैं, लेकिन कुछ बाहर के भी बच्चे हैं उन्हें भी छुड़ाया गया। भले ही हमारे यूनिवर्सिटी के बच्चे नहीं हैं, लेकिन किसी के तो बच्चे हैं। यूनिवर्सिटी को बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अपील की है कि, छात्र अफवाहों पर भरोसा न करें।

जामिया विश्वविद्यालय को टारगेट न किया जाए

वीसी ने कहा कि जामिया की गिनती देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में होती है और जामिया को टारगेट न किया जाए। उन्होंने कहा, 'देश भर के कई हिस्सों से बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते हैं। जबरन जामिया का नाम खराब करने की कोशिश हो रही है। हमारे विश्वविद्यालय की छवि को चोट पहुंचाने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। हम इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग करते हैं।'

वही विश्वविद्यालय के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि रविवार को प्रदर्शन में बाहरी और विश्वविद्यालय के पड़ोस में रहने वाले लोग भी शामिल थे, लेकिन जब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उसके बाद हिंसा हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत