न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBI ने PNB Scam मामले में पूर्व डिप्टी बैंक मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में बैंक के एक सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्ठी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Feb 2018 4:59:42

CBI ने PNB Scam मामले में पूर्व डिप्टी बैंक मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में बैंक के एक सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्ठी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "सीबीआई ने शेट्टी, एकल खिड़की संचालक मनोज खरात, और नीरव मोदी की कंपनियों के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हेमंत भट को गिरफ्तार किया है।" अधिकारी ने कहा कि उन्हें बाद में मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

सीबीआई की प्राथमिकी में पीएनबी के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर और संचालक समेत तीन निजी कंपनियों के 10 निदेशकों कृष्णन संगमेश्वरन, नाजुरा यशजनेय, गोपाल दास भाटिया, अनियथ शिवरमन, धनेश व्रजलाल सेठ, ज्योति भारत वोरा, अनिल उमेश हल्दीपुर, चंद्रकांत कानू करकरे, पंखुड़ी अभिजीत वारंगे और मिहिर भास्कर जोशी के नाम शामिल हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, "पीएनबी की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गीतांजलि जेम्स, गिली इंडिया लिमिटेड और नक्षत्र ब्रांड लिमिटेड और इनके निदेशकों ने शेट्टी और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कथित रूप से बैंक से 4,886.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।"

सीबीआई ने शुक्रवार को गीतांजलि समूह की कंपनियों के 10 निदेशकों के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें इन लोगों पर भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। इनमें गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, मेहुल चोकसी का नाम शामिल है। प्राथमिकी में बैंक के दो पूर्व कर्मचारियों के भी नाम हैं, जिनके इस धोखाधड़ी में सीधे संलिप्त होने की खबर सामने आ रही है।

इसके अलावा गीतांजलि समूह की तीन कंपनियों के उपर भी पीएनबी को 4,886.72 करोड़ रुपये का घाटा पहुंचाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने गुरुवार को इस घोटाले के संबंध में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के पूरे देश में फैले कार्यालयों, शोरूम और कार्यशालाओं पर छापे मारे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता