न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज फिर डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे PM मोदी, आतंकवाद पर होगी चर्चा

ह्यूस्टन (Houston) में हाउडी मोदी (Howdy Modi) कार्यक्रम में मिलने के 36 घंटे बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से न्यूयॉर्क में आज मुलाकात होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 9:00:16

आज फिर डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे PM मोदी, आतंकवाद पर होगी चर्चा

ह्यूस्टन (Houston) में हाउडी मोदी (Howdy Modi) कार्यक्रम में मिलने के 36 घंटे बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से न्यूयॉर्क में आज मुलाकात होगी। यह मुलाकात भारतीय समय अनुसार रात 9:45 बजे होगी। उस वक्त अमेरिका में दोपहर के सवा बारह बज रहे होंगे। इस मीटिंग में भारत-पाकिस्तान आतंकवाद पर एक बार फिर से अपना कठोर रुख दुनिया के सामने रखेंगे। इस मुलाकात के बाद भारत संयुक्त राष्ट्र को गांधी सोलर पार्क का तोहफा देगा। भारत ने अपने खर्चे पर यूएन मुख्यालय में सोलर प्लेट्स लगवाया है। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी को ये अवॉर्ड बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से दिया जा रहा है।

इसके बाद भारतीय समय के मुताबिक पौने ग्यारह बजे रात पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र द्वारा राष्ट्राध्यक्षों के लिए लिए आयोजित लंच में शिरकत करेंगे। भारतीय समय के मुताबिक 25 तारीख की एक बजे रात पीएम मोदी इंडिया पैसिफिक आईलैंड लीडर्स मीटिंग में शामिल होंगे। भारतीय समय के मुताबिक 4 बजे सुबह पीएम मोदी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इमरान खान से मिले ट्रंप

वही पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच न्यूयॉर्क (NewYork) में सोमवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात में इमरान खान ने डोनाल्ड ट्रंप के आगे कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत बातचीत को तैयार नहीं है, जो एक बड़े संकट की शुरुआत है। हम मामले को सुलझाने के लिए अमेरिका का साथ चाहते हैं। वही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मसले पर भारत को अपना दोस्त बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर मोदी का भाषण बहुत आक्रामक था। वहां मौजूद लोग इसे अच्छे से सुन रहे थे। ट्रंप ने इमरान को आईना दिखाते हुए कहा कि मुझे पाकिस्तान पर भरोसा है, लेकिन मेरे सामने जो लोग हैं वे पाकिस्तान पर यकीन नहीं करते।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका