सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वृंदावन में बच्चो से मिले। यहां पीएम मोदी (PM Modi) अक्षयपात्र फाउंडेशन (Akshay Patra foundation) के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने श्री प्रभुपाद एसी भक्तिवेदांता स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को थाली परोसी, उनके साथ जमकर हंसी-ठिठोली की और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया।














