न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज ओडिशा और झारखंड की जनता को विकास की बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, रखेंगे 3,318 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजना

आज (5 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा और झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्‍यों की जनता को विकास की बड़ी सौगात देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 9:16:27

आज ओडिशा और झारखंड की जनता को विकास की बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, रखेंगे 3,318 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजना

आज (5 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा और झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्‍यों की जनता को विकास की बड़ी सौगात देंगे। वह ओडिशा में 3,318 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं झारखंड के पलामू में पीएम मोदी छह विकास परियोजनाओं की नींव रखने के लिए पलामू जा रहे हैं। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर रिमुली-कोयडा खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर कोयडा-राजामुंडा खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-छह (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-49) पर सिंगारा-बिंजाबहल खंड को चार लेन का किए जाने के काम शामिल हैं। इस परियोजना के तहत चार बायपास, तीन फ्लाईओवर, 11 अंडरपास, 12 बड़े पुल, 50 छोटे पुल और 34 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को झारखंड दौरे पर जाएंगे। पलामू में उनके कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी सुबह 11 बजे चियांकी हवाई अड्डा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी की आगवानी के लिए सीएम रघुवर दास पलामू पहुंच चुके हैं।

शुक्रवार को पलामू पहुंचकर सीएम रघुवर दास ने सारी तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, डीजीपी डीके पांडेय, पलामू सांसद बीडी राम और चतरा सांसद सुनील सिंह भी थे। सीएम ने कहा कि पलामू प्रमंडल के किसानों के लिये राज्य सरकार गंभीर है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में 3,318 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 200 किलोमीटर की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे।”

बयान में कहा गया है, “इन परियोजनाओं से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतर्राज्यीय एवं राज्य के खनिज संपन्न जिलों एवं अन्य हिस्सों और बंदरगाहों के बीच संपर्क बेहतर होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल