न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव रख बोले PM मोदी- 'पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की...'

कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत हर-हर महादेव बोलकर की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 10:18:45

वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव रख बोले PM मोदी- 'पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की। इस पूजा में उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद थे। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखी।

कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत हर-हर महादेव बोलकर की। पीएम मोदी ने कहा कि अब काशी की आत्मा और हमारी व्यवस्थाएं मिलकर आगे बढ़ेंगी। ये काशी विश्वनाथ धाम, अब काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के रूप में जाना जायेगा। इससे काशी की पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनेगी। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का स्थल है। लोग यहां इसलिए आते हैं क्योंकि काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है। उनकी आस्था को अब बल मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की, सभी ने अपनी-अपनी चिंता की। अच्छा हुआ कि भोलेबाबा ने हमारे भीतर एक चेतना जगाई। इसके कारण 40 से ज्यादा पुरातात्विक मंदिर इस पूरे धाम के अंदर से मिले। अब इन मंदिरों की मुक्ति का रास्ता भी खुला है। पीएम मोदी ने कहा कि अब मां गंगा को सीधे बाबा भोलेनाथ से जोड़ दिया गया है। अब श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे भोले बाबा के दर्शन करने आ सकेंगे।

पीएम अलग-अलग तीन शहरों में करीब दर्जन भर से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज (शुक्रवार) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ कानपुर व गाजियाबाद का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आगरा के साथ कानपुर में मेट्रो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे गाजियाबाद के हिंडन में यात्री सुविधाओं की शुरुआत करेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री दीनदयाल हस्तकला संकुल में राष्ट्रीय महिला आजीविका सम्मेलन 2019 में शिरकत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित भी करेंगे।

वाराणसी के बाद कानपुर जाएंगे मोदी

मोदी वाराणसी से कानपुर जाएंगे, जहां वह पनकी ऊर्जा संयंत्र और 660 मेगावॉट बिजली उत्पादन एवं वितरण इकाई का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कानपुर से ही वीडियो लिंक के जरिये लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण के तहत हुए निर्माण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे।

गाजियाबाद और आगरा को भी मिलेगा तोहफा

इसके अलावा, मोदी आगरा मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करने के बाद जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। मोदी उसके बाद गाजियाबाद जाएंगे। वहां वह दिलशाद गार्डेन शहीद स्थल नया बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह शहीद स्थल स्टेशन से मेट्रो रेल को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

इसी कड़ी में मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ के नवनिर्मित दूसरे मेट्रो कॉरिडोर का लोकार्पण करने के साथ ही अमौसी हवाईअड्डे से मुंशी पुलिया तक मेट्रो रेल के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल