न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस ने दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, करी जमकर तारीफ

भारत स्थित रूस दूतावास ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल' (Order of St Andrew the Apostle) दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Apr 2019 3:53:58

रूस ने दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, करी जमकर तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। भारत स्थित रूस दूतावास ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल' (Order of St Andrew the Apostle) दिया गया है। बता दें कि ये अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले ये सम्मान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी मिल चुका है। रूस के अनुसार, पीएम मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया है।

यूएई ने दिया था ज़ायद मेडल

इससे पहले पीएम मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) प्रधानमंत्री मोदी को बड़ा सम्मान दिया था। अबु धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई आर्म्ड फोर्स के डेप्युटी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद ने ट्वीट करके बताया था कि यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ज़ायेद मेडल से सम्मानित किया है। मोहम्मद बिना ज़ायेद ने ट्विटर पर इस जानकारी को शेयर करते हुए लिखा था, 'भारत के साथ हमारे ऐतिहासिक व व्यापक रणनीतिक संबंध हैं, प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से इन संबंधों को बढ़ावा मिला है। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने उन्हें ज़ायेद मेडल प्रदान किया है।' इसी साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया की राजधानी में सोल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। पीएम मोदी को सोल शांति पुरस्कार के तहत एक प्रशस्त्रि पत्र और 2 लाख डॉलर की सम्मान निधि दी गई।

दक्षिण कोरिया को भी मिला सम्मान

इसी साल फरवरी में भी प्रधानमंत्री को दक्षिण कोरिया ने सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय व्यक्ति थे।

दक्षिण कोरिया की ओर से कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहे हैं, साथ ही उन्होंने दोनों देशों के संबंध और अच्छे किए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से चैंपियंस ऑफ अर्थ का सम्मान भी दिया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल