न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्‍तान सुधर जाएगा ये सोचना बहुत बड़ी गलती : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर 2019 का पहला इंटरव्यू दिया है। यह इंटरव्यू 95 मिनट का है। पीएम मोदी कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jan 2019 6:09:03

पाकिस्‍तान सुधर जाएगा ये सोचना बहुत बड़ी गलती : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर 2019 का पहला इंटरव्यू दिया है। यह इंटरव्यू 95 मिनट का है। पीएम मोदी कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बेहद अहम बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए कोई अध्यादेश तभी लाया जा सकता है, जब इस पर न्यायिक कार्यवाही पूरी हो जाए। हमने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में कहा है कि इस मुद्दे पर संविधान के दायरे में हल निकलने का प्रयास किया जाएगा।

तीन तलाक के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा, "तीन तलाक पर अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद लाया गया।"

सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले को पीएम मोदी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि यह फैसला काफी जोखिमभरा था। सैनिकों से सूर्योदय से पहले लौटने की अपील की थी। आरबीआई बनाम सरकार के मामले पर पीएम मोदी ने कहा, "आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने खुद इस्तीफा देने की पेशकश की थी।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमापार आंतक के सवाल पर कहा कि एक लड़ाई से पाकिस्‍तान सुधर जाएगा ये सोचना बहुत बड़ी गलती होगी। पाकिस्‍तान को सुधरने में अभी और समय लगेगा।

आरबीआई बनाम सरकार के मामले पर पीएम मोदी ने कहा, "आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने खुद इस्तीफा देने की पेशकश की थी। उर्जित ने आरबीआई गवर्नर के तौर पर अच्छा काम किया। वह पिछले 6-7 माह से इस्तीफा देना चाह रहे थे।'

नोटबंदी के मुद्दे पर कहा, "यह झटका नहीं था। हमने एक साल पहले ही लोगों को चेता दिया था कि यदि आपके पास ऐसी दौलत(काली कमाई) है तो आप इसे जमा करा दीजिए, पेनल्‍टी दीजिए और आपकी मदद की जाएगी। हालांकि उन्‍होंने सोचा कि मोदी भी बाकी लोगों की तरह ही काम करेगा इसलिए काफी कम लोग अपनी मर्जी से आगे आए।"

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक तथ्‍य है कि जिनको पहला परिवार माना जाता था, जिन्‍होंने चार दशकों तक देश को चलाया वे लोग वित्‍तीय गड़बडि़यों के चलते जमानत पर हैं। यह बड़ी बात है। जो लोग उनकी सेवा में हैं वे ऐसी सूचनाओं को दबा रहे हैं। "

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी