न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस के शासनकाल में रक्षा सौदों की जानकारी सरकार से ज्यादा बिचौलियों को रहती थीं : पीएम मोदी

कांग्रेस के शासनकाल में रक्षा सौदे की जानकारी सरकार से ज्यादा बिचौलिए को रहती थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 5:57:14

कांग्रेस के शासनकाल में रक्षा सौदों की जानकारी सरकार से ज्यादा बिचौलियों को रहती थीं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (5 जनवरी) को ओडिशा के बरीपाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनते ही वंदे मातरम् को बंद करने का फैसला लिया और अब अपने बचने के रास्ते खोज रही है। हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा 'देश की आंखों में धूल झोंकने वालों की नीयत को, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की राजनीति को, अपने मनोरंजन के लिए पवित्र संसद का इस्तेमाल करने वालों के बचपने को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने देश के सामने उजागर कर दिया है।'

कांग्रेस के शासनकाल में रक्षा सौदे की जानकारी सरकार से ज्यादा बिचौलिए को रहती थीं। खुलासा हुआ है कि इस राजदार (मिशेल) की कांग्रेस के टॉप के नेताओं, मंत्रियों से गहरी पहचान थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में कौन सी फाइल कहां जा रही है, इसकी उसको पल प्रतिपल की जानकारी रहती थी। उन्होंने कहा समझ नहीं आता कि कांग्रेस ने सरकार चलाई है या अपने मिशेल मामा का दरबार चलाया है। उन्होंने कहा कि देश के बजाय बिचौलियों के हितों की रक्षा में जिस-जिस की भूमिका रही है, उनका पूरा हिसाब जांच एजेंसियां और देश की जनता करेगी।

उन्होंने कहा, '2004 से लेकर 2014 के बीच, कैसे देश की सेना को कमजोर करने की साजिश रची गई, अब ये देश, देख भी रहा है और समझ भी रहा है। अब जब हमारी सरकार उनके साजिश के जाल से देश की सेनाओं को बाहर निकाल रही है, तो हम उन्हें खटकने लगे हैं।'

मोदी ने कहा, 'इनको ये साफगोई, ये सच्चाई इसलिए भी खटक रही है क्योंकि इनके राज खुल रहे हैं। कल ही अखबारों में एक रिपोर्ट आई है। हेलीकॉप्टर घोटाले का बिचौलिया, कांग्रेस के करप्शन का राजदार मिशेल, जिसको विदेश से यहां लाया गया है, उसकी एक चिट्ठी से खुलासा हुआ है।'

इस दौरान उन्होंने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जो भी प्रयास कर रही है, उसका लाभ ओडिशा को भी मिलना चाहिए। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि यहां की सरकार बेटियों से जुड़ी योजनाओं के प्रति गंभीर नहीं है। पीएम मोदी ने ओडिशा के बारीपदा में 3,318 करोड़ रुपए की राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। इसके बाद उन्‍होंने लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि विकास, सबका विकास, तेज विकास और संपूर्ण विकास- ये केंद्र सरकार के संस्कार हैं। बीते साढ़े 4 साल से सरकार ने ऐसे विकास का रास्ता चुना है, जिस पर नए भारत की भव्य और दिव्य इमारत का निर्माण हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत