न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकी हमलों पर BJP Vs Congress, राहुल बोले- मसूद को किसने छोड़ा, PM मोदी बोले- 26/11 के बाद सेना को बदला लेने से क्यों रोका?

राहुल गांधी ने मोदी से सवाल पूछा कि मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा? इसके जवाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2008 में हुए 26/11 को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने हमले के बाद सेना को बदला लेने से रोक दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 7:25:37

आतंकी हमलों पर BJP Vs Congress, राहुल बोले- मसूद को किसने छोड़ा, PM मोदी बोले- 26/11 के बाद सेना को बदला लेने से क्यों रोका?

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग चरमोत्कर्ष पर पहुंच गई है। देश में अभी पुलवामा आतंकी हमला का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में भारत में हो रहे आतंकी हमलों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को नग्न करने में लगी हुई है। राहुल गांधी ने मोदी से सवाल पूछा कि मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा? इसके जवाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2008 में हुए 26/11 को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने हमले के बाद सेना को बदला लेने से रोक दिया था।

pm modi,rahul gandhi,terrorist attack,bjp,congress,india,pulwama terror attack

वोट हासिल करने के लिए भ्रष्ट उनका विरोध कर रहे हैं

पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बालाकोट में भारत के हवाई हमले का सबूत मांगने वालों पर निशाना साधा और मुम्बई हमले के बाद आतंकवादी हमले की घटनाओं से निपटने के तरीके को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा कि वोट हासिल करने के लिए भ्रष्ट उनका विरोध कर रहे हैं और उन्हें कोस रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत आज ‘नयी रीति, नयी नीति' पर काम करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उरी (जम्मू कश्मीर) में 2016 में आतंकवादी हमले के बाद देश ने पहली बार 'आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक से उस भाषा में सबक सिखाया जो वे समझते हैं।' उन्होंने वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से सवाल किया, 'क्या आपके लिए ऐसी सरकार ठीक है जो कुछ ना करे? एक ऐसा चौकीदार जो सोता हो?'

हमारे सैनिकों ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ- मोदी

मोदी ने कहा, 'उरी के बाद सबूत मांगे गए। हमारे सैनिकों ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ। हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को उनके घर में मारा। आतंकवादी और उनके सरपरस्तों को ऐसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सोचा कि यदि भारत ने एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की तो वे दोबारा उसी तरह का कुछ करेंगे। इसलिए उन्होंने सीमा पर सैनिक तैनात किये थे, लेकिन हम इस बार हवाई मार्ग से गए।'

नेता विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं जिस पर पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘वे सोच रहे थे कि वे भारत को घायल करते रहेंगे, हमले करेंगे, छद्म युद्ध छेड़ेंगे और भारत जवाब नहीं देगा। भारत के दुश्मनों की इस सोच का कारण 2014 से पहले की ‘रिमोट से चलने वाली सरकार’ का रुख था। इसी कारण से उनका (दुश्मन) यह रुख बना।’’ उन्होंने कहा कि कुछ नेता विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं जिस पर पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने और यह निर्णय करने के लिए कहा कि वे उन पर भरोसा करना चाहेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘आज हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है। उनमें इस चौकीदार को कोसने की होड़ है, वे सोचते हैं कि मुझे कोसने से उन्हें वोट मिलेंगे।’’

pm modi,rahul gandhi,terrorist attack,bjp,congress,india,pulwama terror attack

मसूद अजहर को बीजेपी सरकार ने रिहा किया- राहुल गांधी

आतंकवाद पर मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ दिन पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए। मेरा प्रधानमंत्री से सीधा सवाल है- इनकी शहादत का कौन जिम्मेदार है? क्या बीजेपी सरकार ने मसूद अजहर को जेल से निकालकर पाकिस्तान नहीं भेजा? राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बताएं कि वो बीजेपी की सरकार थी जिसने एक भारतीय जेल से मसूद अजहर को रिहा किया था। मोदीजी हम आपकी तरह आतंकवाद के सामने नहीं झुकते।'

राहुल ने कहा, '5 साल से प्रधानमंत्री राज कर रहे हैं। नरेंद्र मोदीजी के राज में 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है। साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये नरेंद्र मोदी ने 15 लोगों को कर्जा दिया है। अनिल अंबानी को 45 हजार करोड़ दिए हैं और फ्री गिफ्ट 30 हजार करोड़ का राफेल मामले में उनको दिया, पॉकेट में डाला।' राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है। एक हिंदुस्तान नीरव मोदी और मेहुल चौकसी वाला, दूसरा हिंदुस्तान गरीब, किसान, मजदूर और हाशिए पर चले गए लोगों वाला। लेकिन कांग्रेस पार्टी दो हिंदुस्तान नहीं बनने देगी। एक हिंदुस्तान होगा जिसमें सबको न्याय मिलेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत