न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहत का सिलसिला थमा, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, आज का भाव

पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चल रहा राहत का सिलसिला थमता नजर आ रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jan 2019 9:17:41

राहत का सिलसिला थमा, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, आज का भाव

पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चल रहा राहत का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने का असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया और पेट्रोल गुरुवार को 38 पैसे बढ़कर 68.88 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह डीजल में भी 29 पैसे का इजाफा देखा गया। दिल्ली में डीजल 62.53 रुपये प्रति लीटर हो गया।

बता दे, पेट्रोल और डीजल के दामों में आगे आने वाले दिनों में और बढ़त हो सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 60 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। पिछले दिनों यही कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की थी। इस कटौती के बाद पेट्रोल एक साल और डीजल करीब 9 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। क्रूड ऑयल महंगा होने से तेल कंपनियों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। एक तेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कच्चे तेल में कमी का पूरा फायदा आम लोगों को दिया गया है। अब यदि कच्चे तेल की कीमत बढ़ेगी तो इसका भार भी आम आदमी पर ही डालना पड़ेगा। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के उत्पादन घटाने और वैश्विक स्तर पर मांग बेहतर रहने की संभावना से ब्रेंट क्रूड बढ़कर फिर से 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। मार्च डिलीवरी के लिए ब्रेंट साढ़े तीन सप्ताह में पहली बार 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

चार महानगरों में ये रही कीमत

गुरुवार को चेन्नई में पेट्रोल में 40 पैसे और कोलकाता व मुंबई में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखा गया। इसके साथ ही दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 68.88 रुपये, 71.01 रुपये, 74.53 रुपये और 71.47 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं डीजल दिल्ली व कोलकाता में 29 पैसे और मुंबई व चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 62.53 रुपये, 64.30 रुपये, 65.43 रुपये और 66.01 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड