न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना : अस्पताल से फरार हुई 72 साल की कोरोना संदिग्ध महिला, खुले में PPE Kit जलाते दिखे सफाईकर्मी

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का अस्पताल से भागने का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 11:23:41

पटना : अस्पताल से फरार हुई 72 साल की कोरोना संदिग्ध महिला, खुले में PPE Kit जलाते दिखे सफाईकर्मी

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का अस्पताल से भागने का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में सीवान से इलाज कराने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आई एक 72 साल की कोरोना संक्रमित महिला शनिवार को अस्पताल से फरार हो गई। महिला को निमोनिया की शिकायत थी। वह 9 अप्रैल को भर्ती हुई थी। उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उसे टाटा वार्ड में रेफर किया गया तो परिजन वहां बने ट्रीटमेंट वार्ड में न ले जाकर बिना बताए उसे लेकर भाग गए। साथ में कागज भी लेकर चले गए। मामले सामने आते ही पोलीस हरकत में आ गई है और महिला की तलाशी शुरू कर दी है। शिकायत थी। वह 9 अप्रैल को भर्ती हुई थी। उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे।

इससे पहले पीएमसीएच से शनिवार को एक कोरोना संदिग्ध युवक फरार हो गया था। युवक का लीवर ट्रांसप्लांट हुआ है लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बाद युवक को संदिग्ध वार्ड में रखा गया था। युवक वहां से भागकर रूबन अस्पताल पहुंच गया। रूबन अस्पताल ने पाटलिपुत्र थाने को सूचना दी। थानेदार एसके शाही ने बताया कि उस युवक को पीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है।

patna,coronavirus,ppe kit,covid 19,coronavirus news,india coronavirus updates,news,hindi news,hindi coronavirus news

पीएमसीएच में खुले में जलाई जा रही पीपीई किट

पीएमसीएच में आज भी लापरवाही बरती जा रही है। यहां पीपीई किट को खुले में जलाया जा रहा है। शनिवार को 3 बजे दिन में यहां काम करने वाले दो कर्मी खुले में इस किट को जला रहे थे। इसकी वजह से हवा में काफी देर तक धुआं उठता रहा। इस दौरान वहां पुलिस की ड्यूटी भी लगी थी। प्राचार्य डॉ। विद्यापति चौधरी ने कहा कि पीपीई किट या मास्क को खुले में जलाना खतरनाक हो सकता है। वार्ड में एक बैग की व्यवस्था की गई है। सैनिटाइज कर उसी बैग में रखना है। पीएमसीएच में जिस जगह पर पीपीई किट को जलाया जा रहा था, वहां से आमलोग आ-जा रहे थे। यह तब है, जब मास्क पहनने, हाथों को धोने जैसे नियमों के लिए सरकार प्रतिदिन अस्पतालों को निर्देश दे रही है। साथ ही उन्हें कब और कैसे नष्ट करना है, यह भी बताया जा रहा है। इसके बावजूद पीएमसीएच में इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि इस तरह खुले में पीपीई किट को जलाने से वहां से गुजरने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

बता दे, पीपीई किट अस्पताल में बने इंस्टिनेटर में जलाया जाना चाहिए या आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर गहरे गड्‌ढे में दबाया जाना चाहिए।

जानिए क्या होती है PPE किट और क्यों कोरोना के इलाज में है बेहद जरुरी

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका