न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए क्या होती है PPE किट और क्यों कोरोना के इलाज में है बेहद जरुरी

आइए जानते हैं कि क्या होता है पीपीई किट यानी पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स आखिर है क्या।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 4:51:22

जानिए क्या होती है  PPE किट और क्यों कोरोना के इलाज में है बेहद जरुरी

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंच चुका है। दुनिया के कई देशों की तुलना में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण अभी उतने गंभीर रूप में नहीं फैला है। कोरोना वायरस से मुकाबले में काफी दिनों से पीपीई किट की बड़ी चर्चा हो रही है और कुछ दिनों से तो PPE Kits पर राजनीति भी होने लगी है। तो आइए जानते हैं कि क्या होता है पीपीई किट यानी पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स आखिर है क्या।

coronavirus,corona virus,coronavirus news in hindi,ppe,ppe kit,personal protection kit,corona patient,what is ppe kit,why ppe kit required,Health

PPE का पूरा नाम (Personal Protection Equipments) पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट होता है। पीपीई किट कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए एक प्रोटेक्शन किट होता है जिससे उन्हें कोरोना वायरस का खतरा कम हो। इस किट में चार से पांच चीजें रहती है जिसका इस्तेमाल मरीजों का इलाज करते समय डॉक्टरों को करना होता है। इस किट में मास्क, आई शील्ड, शू कवर, गाउन, ग्लव्स होते हैं जिसे पहन कर डॉक्टर कोरोना मरीजों का इलाज करते हैं। अलग-अलग बीमारियों के लिए अलग तरह के पीपीई किट्स हो सकते हैं लेकिन आम तौर पर मास्क, ग्लोव्स, गाउन, एप्रन, फेस प्रोटेक्टर, फेस शील्ड, स्पेशल हेलमेट, रेस्पिरेटर्स, आई प्रोटेक्टर, गोगल्स, हेड कवर, शू कवर, रबर बूट्स इसमें गिने जा सकते हैं। इनमें से बहुत कुछ पहने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ हम-आप आए दिन देखते रहते हैं। इन सारी चीजों का मकसद एक ही है- मरीज से वायरस इलाज कर रहे लोगों में ना फैल जाए। भारत में फिलहाल पीपीई किट का काफी कमी हो गई है जिसके कारण कोरोना मरीजों के टेस्टिंग भी धीमी पड़ गई है।

कोरोना के संक्रमण से डॉक्टरों को अपने आप को बचाने के लिए उन्हें इस तरह की चीजें पहननी पड़ती है इसके बाद ही बिना सुरक्षित तरीके से कोरोना मरीजों का इलाज कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत में तीन कोरोना मरीजों से शुरू हुई इस महामारी से अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5000 के के आस पास तक पहुंच गई है।

coronavirus,corona virus,coronavirus news in hindi,ppe,ppe kit,personal protection kit,corona patient,what is ppe kit,why ppe kit required,Health

क्या-क्या होता है किट में

- पीपीई किट में फेस मास्क होता है जो डॉक्टर चेहरे पर पहनते हैं जिससे उनका पूरा चेहरा ढका रहता है और सुरक्षित रहता है।

- आई शील्ड होता है जो आंखों को ढंके रखता है ये ट्रांसपेरेंट रहता है जिससे डॉक्टर सब कुछ देख सकता है लेकिन उनकी आंखें वायरस के खतरे से सुरक्षित रहती है।

- शू कवर इससे डॉक्टर अपने जूते कवर करके रखते हैं चूंकि ये वारस काफी खतरनाक होता है किसी भी तरह से अगर आपसे इसका संपर्क हो गया तो फिर आप इसके संक्रमण से नहीं बच पाएंगे इसलिए डॉक्टर सर से लेकर पांव तक अपने आप को ढंक कर रखते हैं।

- गाउन भी होता है जिसे मरीजों के इलाज के दौरान डॉक्टर्स पहनते हैं और जो चारों तरफ से पैक होता है शरीर का कोई भी हिस्सा विजिबल नहीं होता है। इसके अलावा ग्लव्स भी होता है जिसे डॉक्टर अपने हाथों में पहनते हैं।

PPE कितने तरह के होते हैं

आई एंड फेस प्रोटेक्शन (आंखों व चेहरे की सुरक्षा) - इसमें खास तौर पर आंखों की सुरक्षा के लिए किट होते हैं। इसे इस तरह से बनाया जाता है कि मरीजों के इलाज के दौरान किसी भी प्रकार से केमिकल या वायरस का खतरा डॉक्टर के चेहरे व आंखों तक ना जा पाए।

हैंड प्रोटेक्शन (हाथों की सुरक्षा)- रसायन द्वारा सुरक्षित ग्लव्स (दस्ताने) होते हैं जो खास तर पर रिसर्च लैब में या फिर डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में पहनते हैं।

बॉडी प्रोटेक्शन (शरीर की सुरक्षा)- ये कॉटन के या फिर पॉली ब्लेड के होते हैं जिसमें ना वायरस केमिकल का ज्यादा खतरा रहता है और ना ही आग लगने का खतरा होता है।

रेस्पिरेटरी प्रोटेक्शन (सांसों संबंधी सुरक्षा)- हवा के द्वारा वायरस का संक्रमण ना हो इसके लिए रेस्पिरेटरी प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है।

coronavirus,corona virus,coronavirus news in hindi,ppe,ppe kit,personal protection kit,corona patient,what is ppe kit,why ppe kit required,Health

PPE किट का इस्तेमाल कब करना चाहिए

जब खून, या फिर सांस संबंधी बीमारी का इलाज कर रहे हों तो डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ को और हेल्थकेयर वर्कर को पीपीई किट का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। कोरोना महामारी के दौर में WHO ने भी अपनी गाइडलाइंस में ऐसे लोगों को खास तौर पर पीपीई किट का इस्तेमाल करने को कहा है। कोरोना चूंकि ऐसा वायरस है जो संक्रामक बीमारी फैलाता है इसलिए इसके मरीजों का इलाज करते समय डॉक्टरों को भी इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।

पीपीई पर क्यों चर्चा छिड़ी है

केंद्र को इस समय 50,000 पीपीई किट की जरूरत है। केंद्र के पास इस वक्त केवल 20,000 पीपीई किट है जो इस महामारी के दौर में पर्याप्त नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में कहा है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट है और ऐसा कुछ नहीं है कि पीपीई किट की किल्लत पड़ गई है। आगे आने वाले मुश्किल घड़ी में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसलिए हम स्टॉक में पीपीई किट की व्यवस्था पहले से कर लेना चाहते हैं जबकि वर्तमान में अभी ऐसी कोई दिक्कत की बात नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में कुछ कंपनियों ने पीपीई किट के निर्माण, एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट का जिम्मा उठाया है। एक कंपनी ने 11,500 किट हमें दिए हैं जबकि अन्य ने 7500 और 300 किट केंद्र को उपलब्ध कराए हैं।

शुरू हुई राजनीति

देश में पीपीई किट पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सरकारी प्रयासों से नाखुश लोग कहते हुए मिल जाएंगे कि इस काम के बदले अगर सरकार पीपीई किट्स खरीद लेती तो ज्यादा अच्छा होता। काफी लोग सरकार चला रहे बड़े नेताओं से सुनना चाहते हैं कि देश में पीपीई किट्स के इंतजाम का क्या हाल है क्योंकि कई जगहों से डॉक्टरों ने पीपीई किट्स की कमी की शिकायत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना पर बनाए 10 ग्रुप और 1 टास्क फोर्स के प्रमुखों से बैठक में साफ-साफ कहा कि देश में पीपीई बनाने, पहुंचाने और उसे मेडिकल स्टाफ को मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में फैसला करके अध्यादेश के जरिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) दो साल के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया तो कई विपक्षी सांसद कहने लगे कि इस फंड से वो अपने इलाके के अस्पतालों में पीपीई किट खरीद रहे थे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने सांसद फंड से ही अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में टेस्ट किट और पीपीई किट का इंतजाम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन