न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पतंजलि परिधान स्टोर का हुआ उद्घाटन, जींस, टी शर्ट से लेकर जूते भी मिलेंगे

आखिरकार योग गुरु बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) की पतंजलि ( Patanjali ) ने कपड़ों के बाजार में दस्तक दे ही दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Nov 2018 3:16:14

पतंजलि परिधान स्टोर का हुआ उद्घाटन, जींस, टी शर्ट से लेकर जूते भी मिलेंगे

आखिरकार योग गुरु बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) की पतंजलि ( Patanjali ) ने कपड़ों के बाजार में दस्तक दे ही दी। धनतेरस ( Dhanteras ) के मौके पर सोमवार को बाबा रामदेव ने दिल्ली के एनएसपी, पीतमपुरा ( Nsp pitampura delhi ) में पतंजलि परिधान ( Patanjali Paridhan store ) का पहला स्टोर खोला। इस दौरान उन्होंने जींस-टी शर्ट ( Patanjali Jeans and T-Shirts ) से लेकर स्पोर्ट्स वियर लॉन्च किए।

करीब 35 सौ वेराइटीज स्टोर में उपलब्ध मिलेंगी। एक छत के नीचे कपड़ों की सारी रेंज वाले पतंजलि परिधान के उद्घाटन के मौके पर बाबा रामदेव ने लोगों से स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील की। बाबा रामदेव ने एक ट्वीट कर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह हाथ में दो टी शर्ट लिए खड़े हैं। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि जिस एक जींस और दो टी शर्ट की कीमत सात हजार रुपए होती है, वह 1100 रुपये में ही मिलेंगी। बाबा रामदेव ने ट्वीट कर लोगों से स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए मल्टीनेशनल कंपनियों की लूट खत्म करने में योगदान देने की अपील की। उत्तराखंड के हरिद्वार में सितंबर में बाबा रामदेव के गुरुकुल आचार्यकुलम के नए परिसर का उद्घाटन हो चुका है। उद्घाटन खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया था। साल 2013 में शुरू हुए बाबा रामदेव के आचार्यकुलम का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया था और जब से आचार्यकुलम शुरू हुआ है तभी से चर्चा में है क्योंकि इसको आज के दौर का मॉडर्न गुरुकुल भी कहा जाता है जहां पर आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वेद की शिक्षा और संस्कृत भी पढ़ाई जाती है। आइए जानते हैं की आज के दौर के मॉडर्न गुरुकुल आचार्यकुलम में दाखिले की क्या प्रक्रिया है।

आचार्यकुलम में दाखिले के लिए पूरे देश में परीक्षाएं की जाती हैं यह परीक्षा हर साल दिसंबर महीने के दूसरे रविवार को रखी जाती है इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रिजनिंग और करंट अफेयर्स के सवाल होते हैं। पूरे देश में कुल शहरों के केंद्रों पर इसका टेस्ट होता है। कुल 500 बच्चों को पहले राउंड में चुना जाता है और उसके बाद 7 दिन के लिए सभी बच्चों को उनके माता-पिता के साथ हरिद्वार आचार्यकुल में रखा जाता है।

7 दिन तक स्वामी रामदेव खुद एक एक बच्चे को देखते हैं और उसकी क्षमता परखते हैं और इसी के आधार पर आखरी में 160 बच्चों को आचार्यकुलम में दाखिले के लिए योग्य माना जाता है। 160 बच्चों में 80 लड़के और 80 लड़कियां होती हैं।

किस कक्षा में होता है दाखिला

आचार्यकुलम में केवल पांचवी कक्षा में ही दाखिला दिया जाता है और फिर उसको 12वीं तक पढ़ाया जाता है। 1 अप्रैल को जिस बच्चे की उम्र 9 वर्ष से कम और 11 वर्ष से अधिक नहीं है वह पांचवी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है । 2013 में शुरू हुआ आचार्यकुलम का पहला बैच अब 11वीं तक पहुंच गया है यानी उस समय को बच्चे पांचवी में दाखिल हुए थे वह अगले साल 12वीं में पहुंच जाएंगे।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल