न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदर के रोका समारोह में कपूर फैमिली ने जमाया रंग, वीडियो लीक होने पर भड़कीं यह एक्ट्रेस

करीना और करिश्मा कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी शनिवार (23 नवंबर) को हुई। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 3:47:09

2 News : आदर के रोका समारोह में कपूर फैमिली ने जमाया रंग, वीडियो लीक होने पर भड़कीं यह एक्ट्रेस

करीना और करिश्मा कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी शनिवार (23 नवंबर) को हुई। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार मौजूद रहा। अब इस सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। करीना अपनी भाभी अलेखा की आरती उतारती दिखीं, जबकि रणबीर और करिश्मा ने अलेखा को टीका लगाया। एक तस्वीर में करीना मुस्कुराते हुए आदर की आरती करती दिखती हैं। फिर करिश्मा भी रोके की रस्म अदा करती हैं।

वहीं आलिया भट्ट तो यहां नहीं आई थीं लेकिन रणबीर ने रस्मों को पूरा किया। उन्होंने कजिन को टीका लगाया। एक फोटो है जिसमें करीना के पति सैफ अली खान भी पोज देते दिख रहे हैं तो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी। पूरा परिवार साथ में अलेखा का फैमिली में वेलकम करता नजर आया। अब इन फोटो को देखकर सब फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं। सितंबर में आदर ने अपने रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान किया था। जहां उन्होंने अलेखा के साथ सगाई और प्रपोज करने की रोमांटिक फोटो भी शेयर की थीं।

एक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर को अलेखा के साथ पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। आदर, रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा दिवंगत एक्टर राज कपूर की बेटी हैं। आदर ने साल 2017 में ‘कैदी बैंड’ मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘मोगुल’ और ‘हैलो चार्ली’ में दिखे। आदर और तारा करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में थे फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के रोल को लेकर कंफर्टेबल थीं मलयाली एक्ट्रेस दिव्या प्रभा

एक्ट्रेस दिव्या प्रभा की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ 22 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसे पायल कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से दिव्या का एक वीडियो लीक हो गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिव्या ने अब अपने वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। दिव्या ने क्लिप लीक करने वालों की आलोचना की है। दिव्या ने कहा कि यह काफी शर्मनाक है।

हालांकि जब मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो मुझे पता था कि लोगों से ऐसी ही प्रतिक्रियाएं आने वाली हैं। हम एक ऐसी सोसाइटी से आते हैं जो योर्गोस लैंथिमोस जैसे फिल्म मेकर्स और फिल्म में ऑस्कर जीतने वाली एक्ट्रेस के लिए भी खुश होते हैं। लेकिन मलयाली एक्ट्रेस ऐसे रोल करें तो लोगों को पसंद नहीं आता। वीडियो को शेयर करने वाली ऑडियंस 10 प्रतिशत है।

मुझे इन लोगों की मानसिकता समझ नहीं आती, हमें मलयाली सेंट्रल बोर्ड ने मंजूरी दी थी। मैं ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ में अपने रोल को लेकर कंफर्टेबल थी इसलिए मैंने ये सीन किए। अब कुछ लोग मुझे कह रहे हैं कि मैंने फेम पाने के लिए ये सब किया है। मैं बहुत से अवॉर्ड्स जीत चुकी हूं तो मैं शोहरत के लिए कभी कपड़े तो नहीं उतारूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री