न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौलाना फजलुर रहमान ने दी धमकी, कहा - 'पाकिस्तान में इमरान सरकार की उल्टी गिनती शुरू'

पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान सरकार के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। आंदोलनरत जमीयते उलेमाए इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान लगातार इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Nov 2019 9:56:01

 मौलाना फजलुर रहमान ने दी धमकी, कहा - 'पाकिस्तान में इमरान सरकार की उल्टी गिनती शुरू'

पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान सरकार के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। आंदोलनरत जमीयते उलेमाए इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान लगातार इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहे है। रहमान ने कहा है कि पाकिस्तान के हुक्मरान को अब अपने दिन गिनने शुरू कर देने चाहिए। उन्होंने इशारों ही इशारों में ये संदेश देने की भी कोशिश की कि वह इस्लामाबाद से ऐसे ही वापस नहीं लौटे हैं।

दरअसल, जेयूआई-एफ के हजारों कार्यकर्ता देश भर से आजादी मार्च की शक्ल में इस्लामाबाद पहुंचे थे और उन्होंने वहां 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग के साथ धरना भी दिया था। फिर, धरना समाप्त कर कार्यकर्ता अपने इलाकों में लौटे और अब खबर आ रही है कि वे आंदोलन के तहत देश के अलग-अलग इलाकों में मार्ग अवरुद्ध कर रहे हैं।

jamiat ulema i islam,fazl chief,maulana fazlur rehman,warning,imran khan,azadi march,pakistan,pakistan news in hindi,imran khan news in hindi,news,news in hindi

मौलाना फजलुर रहमान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बनू में एक कार्यक्रम में कहा कि इमरान खान की जड़ें कट चुकी हैं। वे अब अपने दिन गिनने शुरू कर दें। हम इस्लामाबाद बिना वजह नहीं गए थे और न ही वहां से ऐसे ही वापस लौट आए हैं।

मौलाना फजलुर रहमान ने इमरान खान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश चलाने के लिए उनके पास कोई नजरिया नहीं है इनके पास विरोधियों को गाली देने के अलावा कुछ नहीं है। यह वोट की चोरी कर सत्ता में आए हैं। हम इन्हें इसकी इजाजत नहीं दे सकते। हम पाकिस्तान के संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं।

बता दे कि सोमवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौलाना फजल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि पैसे लेकर फतवे देने वाला मौलाना सियासत कर रहा है। उन्होंने इस्लामाबाद के धरने को सर्कस करार दिया था।

इमरान खान के इस बयान पर मौलाना ने कहा कि हुक्मरान गाली गलौच ब्रिगेड तैयार कर इसे सियासत समझते हैं। हम किसी के पीछे छिपने वाले लोग नहीं हैं, हम मैदान में खड़े हैं। आओ, अपने और मेरे चरित्र का मुकाबला करो। मेरे पिता और अपने पिता के चरित्र का मुकाबला करो। मेरे दादा और अपने दादा के चरित्र का मुकाबला करो। इन बातों से सरकारें नहीं चला करतीं। देश को दोबारा चुनाव की तरफ अपने कदम बढ़ाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत