न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारों की हुई पहचान, पाकिस्तानी आतंकी शामिल

रमजान के दौरान शहर के प्रेस इन्क्लेव कालोनी में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल तीन हत्यारों की पहचान कर ली गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Jun 2018 7:19:01

पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारों की हुई पहचान, पाकिस्तानी आतंकी शामिल

जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिलने की ख़बर है। रमजान के दौरान शहर के प्रेस इन्क्लेव कालोनी में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल तीन हत्यारों की पहचान कर ली गई है। हत्यारों में एक गत फरवरी में श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल से पुलिस सुरक्षा से फरार होने वाला लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी नवीद जट माना जा रहा है। इनमें दो दक्षिणी कश्मीर के हैं और एक पाकिस्तान का नागरिक है। हत्या में पाक की ओर से बड़ी साजिश के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। ता दें कि जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे, जिसका फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा था, क्योंकि हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। इसमें शुजात और उनके दो पीएसओ भी मारे गए थे। आतंकी एक पीएसओ का हथियार भी साथ लेते गए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज जारी कर हत्यारों की पहचान में लोगों से सहयोग की अपील की थी।

घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी ने फोरेंसिक विभाग की ओर से मौके से एकत्र सबूतों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। मीडिया रिपोटर्स को भी जांच का आधार बनाया गया। हाल में कुलगाम में एक मुठभेड़ की जांच के दौरान शुजात की हत्या के योजना का पता चला था।

पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला था कि हत्या में जट शामिल रहा है। घटना के बाद पुलिस की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर बीच में बैठे आतंकी को नवीद जट माना जा रहा है। कलाई में काला बैंड, मेकअप तथा शारीरिक डीलडौल आतंकी जट से मिलते जुलते हैं।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान हत्या में पाक कनेक्शन सामने आने के बाद जांच को और गंभीरतापूर्वक किया गया। यह पता चला कि पाकिस्तान की शह पर ही आतंकियों ने शुजात की हत्या की है। शुजात को पाकिस्तान के साथ ट्रैक टू डिप्लोमेसी के तहत शांति प्रक्रिया में बातचीत का हिमायती माना जाता रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान