न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समझौता एक्सप्रेस के बाद अब PAK ने रद्द की मुनाबाव-खोखरापार ट्रेन सेवा, थार एक्सप्रेस पर भी लगाई रोक

भारतीय सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है। समझौता एक्सप्रेस के बाद मुनाबाव-खोखरापार ट्रेन सेवा रद्द कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Aug 2019 5:47:29

समझौता एक्सप्रेस के बाद अब PAK ने रद्द की मुनाबाव-खोखरापार ट्रेन सेवा, थार एक्सप्रेस पर भी लगाई रोक

भारतीय सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है। समझौता एक्सप्रेस के बाद मुनाबाव-खोखरापार ट्रेन सेवा रद्द कर दी है। इसके साथ ही थार एक्सप्रेस को रोकने का फैसला किया गया है। राजस्थान के जोधपुर से थार एक्सप्रेस पाकिस्तान जाती है। इससे पहले, पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रोक दी थी। पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया है।

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर लगातार टांग अड़ा रहा है। जबकि भारत साफ शब्दों में इसे आंतरिक मामला बता चुका है। पाकिस्तान ने कश्मीर से 370 हटाने के फैसले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है।

यूएन में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने इस मुद्दे को यूएन में उठाया। उन्होंने इस पर कहा कि आज मैंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के चीफ स्टाफ मारिया लुईसा रिबेरो वियोटी से मुलाकात की। उनके सामने कश्मीर पर भारत के फैसले के बारे में जानकारी दी और कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का अनुपाल कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र को दखल देना चाहिए।

शिमला समझौता

भारत और पाकिस्तान शिमला समझौते के तहत इस बात के लिए राजी हुए थे कि वे एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करेंगे। किसी के आंतरिक मामले में दखल नहीं देंगे। दुबे का कहना है कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर भारत के आंतरिक मामले में दखल दे रहा है, जो शिमला समझौते के खिलाफ है। प्रेसिडेंशियल ऑर्डर के बाद कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। लिहाजा अब इस मसले पर कोई देश दखल नहीं दे सकता है। अगर पाकिस्तान दखल देता है, तो यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का भी उल्लंघन है।

शिमला समझौते में इस बात का भी जिक्र किया गया कि दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ प्रोपेगेंडा नहीं फैलाएंगे। शिमला समझौते के तहत दोनों देश आपसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए भी सहमत हुए। इस समझौते में इस बात पर जोर दिया गया कि दोनों देश आम लोगों के बीच संपर्क को बढ़ाने के लिए रिश्तों को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे। इसमें सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाने को लेकर भी करार किया गया। इसके अलावा कारोबार बढ़ाने के लिए भी दोनों देश कदम उठाएंगे। साथ ही विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में आपसी आदान-प्रदान बढ़ाने को लेकर भी समझौता किया गया।

बता दें कि भारत द्वारा आर्टिकल 370 को जम्‍मू- कश्‍मीर से हटाने के बाद से पाकिस्‍तान की बौखलाहट बढ़ गई है। वही इस बौखलाहट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भारत को धमकी भी दे दी। गुरुवार को कुछ सीनियर पत्रकारों से मुलाकात के दौरान इमरान खान ने कहा पाकिस्तान भारत से जंग नहीं चाहता, अगर युद्ध हुआ तो वो भारत को करारा जवाब देंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि भारत अगर कश्मीर पर अपने कदमों पर पुनर्विचार को राजी हो जाता है तो इस्लामाबाद उसके खिलाफ राजनयिक संबंधों को कम करने सहित अपने निर्णयों की समीक्षा करने को तैयार है। इस बीच पाकिस्तान ने भारत के फैसले को चुनौती देने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जाने का फैसला किया है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा में पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भारत ने तैयारी शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत