न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता के हाथ में लगी चोट, पति विक्की भी बेहाल, इधर-भारती इस कारण 3 दिन से अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ से खूब सुर्खियां बटोरीं। शो भले ही बंद हो चुका है, लेकिन यह कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 11:07:42

2 News : अंकिता के हाथ में लगी चोट, पति विक्की भी बेहाल, इधर-भारती इस कारण 3 दिन से अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ से खूब सुर्खियां बटोरीं। शो भले ही बंद हो चुका है, लेकिन यह कपल आज भी छाया हुआ है। इनको लेकर मीडिया में लगातार खबरें चलती रहती हैं। अब अंकिता ने विक्की के साथ हॉस्पिटल से तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस चिंतित हो गए हैं। दरअसल अंकिता हाथ में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि विक्की की तबीयत भी नासाज है।

अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गुरुवार (2 मई) को विक्की के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बीमारी और सेहत में साथ। सचमुच...” अंकिता को आर्म स्लिंग शोल्डर इम्मोबिलाइजर के साथ देखा गया। इसके अलावा अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, “अंदाजा लगाओ मरीज कौन है?” इस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, “क्या मैं अकेला हूं जो ये नहीं समझ पा रहा हूं कि यहां असली मरीज कौन है क्योंकि भले ही अंकिता के हाथ में चोट लगी है, लेकिन मुझे लगता है कि विक्की भैया भर्ती हुए हैं। एक दूसरे यूजर ने दोनों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें लग रहा है कि ये दोनों दिखावा कर रहे हैं।

ऐसे में एक यूजर ने लिखा- “हॉस्पिटल में हो तो रेस्ट करो वहां से भी दिखावा करना है।” दूसरे ने लिखा, “प्यार कितना है वो तो सब बिग बॉस में दिखा है।” तीसरे ने लिखा, “अटेंशन के लिए कुछ भी करेंगे।” बता दें कि विक्की और अंकिता के गाने 'ला पिला दे शराब' का प्रीमियर 5 अप्रैल को हुआ था। इस गाने में सौरभ सचदेवा भी उनके साथ नजर आए थे।

भारती सिंह के पित्ताशय में पथरी के कारण पेट में है तेज दर्द, अस्पताल में भर्ती

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह लोगों को जमकर हंसाने के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल भारती खराब तबीयत को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। इसी बीच भारती ने व्लॉग वीडियो के जरिये बताया कि मुझे पिछले 3 दिन से पेट में दर्द हो रहा था। शुरुआत में मैंने इसे गैस्ट्रोनल समझकर टाल दिया लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो मेडिकल हेल्प लेने का फैसला किया।

मेरे कुछ मेडिकल टेस्ट हुए हैं, जिसमें पित्ताशय में पथरी के कारण पेट में तेज दर्द होने की बात सामने आई। इसी कारण कुछ खाने में भी असक्षम महसूस कर रही हूं। भारती ने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि मैं अस्पताल से वीडियो शूट कर रही हूं। दर्द की वजह से मैं पिछले 3 दिन से परिवार को सोने नहीं दे रही हूं।

मेरे पति हर्ष लिंबाचिया पिछले 2 दिन से सो नहीं पाए हैं। फैंस मेरे लिए प्रार्थना करें। भारती ने प्रशंसकों को यह भी बताया कि उनकी स्थिति का एकमात्र समाधान सर्जरी है और वह सर्जरी कराएंगी। वीडियो में भारती अपने बेटे गोला को याद करते हुए भावुक होती नजर आ रही हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष