न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मां नरगिस की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय, मैरिज एनिवर्सरी पर हेमा-धर्मेंद्र ने पहनाई माला, Photos...

संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में की जाती है। 64 वर्षीय संजय को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 12:35:05

2 News : मां नरगिस की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय, मैरिज एनिवर्सरी पर हेमा-धर्मेंद्र ने पहनाई माला, Photos...

संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में की जाती है। 64 वर्षीय संजय को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है। संजय को लेकर आज भी फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। संजय ने रेशमा और शेरा फिल्म में बाल कलाकार का रोल निभाने के बाद साल 1981 में रॉकी फिल्म के साथ हीरो के रूप में डेब्यू किया था। इसके बाद संजय ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

इन दिनों वे फिल्मों में कम ही एक्टिव हैं। संजय की निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए। संजय काफी इमोशनल इंसान हैं। वे आज शुक्रवार (3 मई) को अपनी मां एक्ट्रेस नरगिस दत्त की 43वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर फिर भावुक हो गए। संजय हर साल नरगिस की डेथ एनिवर्सरी पर काफी भावुक हो जाते हैं। संजय ने मां संग अपनी तस्वीरें शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखी है। संजय ने लिखा, “मिस यू मां, हालांकि आप यहां नहीं हो, लेकिन आपकी मौजूदगी हर पल महसूस होती है, हमारे दिलों और हमारी यादों में बसी हैं मां, लव यू।”

इस पोस्ट के साथ संजय ने मां संग अपनी एक बचपन की और दो जवानी की यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। नरगिस का निधन 50 साल की उम्र में कैंसर से हुआ था। उन्होंने 3 मई 1981 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। संजय की बहन प्रिया दत्त ने भी नरगिस को याद कर लिखा, “मैं तुम्हें हमेशा मिस करती हूं मां।” संजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों फिल्मों मे सपोर्टिंग रोल या कैमियो करते दिख रहे हैं।

शादी की 44वीं सालगिरह पर हेमा मालिनी ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र ने गुरुवार (2 मई) को शादी की सालगिरह का जश्न मनाया। उनकी शादी के 44 साल हो गए हैं। हेमा ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हेमा पति संग फोटो के लिए पोज देती दिख रही हैं। एक तस्वीर में हेमा (75) व धर्मेंद्र (88) एक-दूसरे को माला पहनाते दिख रहे हैं।

हेमा गुलाबी साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर में हमेशा की जैसे कहर बरपा रही हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए हेमा ने हैवी नेकलेस पहना है जबकि धर्मेंद्र डार्क पीच कलर की शर्ट पहने नजर आए। तस्वीरों में कपल की प्यारी मजबूत बोंडिंग दिख रही है। इस मौके पर उनकी बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल भी मौजूद थीं। हेमा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आज घर पर ली गई तस्वीरें।” ईशा ने भी सालगिरह के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा और ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की पहली मुलाकात साल 1970 में हुई थी जब वे अपनी फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' की शूटिंग कर रहे थे। कई कठिनाइयों के बाद उन्होंने साथ 1980 में शादी कर ली। उनके दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट देते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष