न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ...जब विधु ने अमिताभ की वैन में किया था टॉयलेट का यूज, ‘बिग बी’ ने ऐसे बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

विधु विनोद चोपड़ा की पहचान बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर के रूप में है। उनकी पिछली फिल्म ‘12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 May 2024 8:30:53

2 News : ...जब विधु ने अमिताभ की वैन में किया था टॉयलेट का यूज, ‘बिग बी’ ने ऐसे बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

विधु विनोद चोपड़ा की पहचान बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर के रूप में है। उनकी पिछली फिल्म ‘12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। विधु अब तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। इस बीच विधु ने सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन से जुड़ा किस्सा शेयर किया। वे अमिताभ के साथ ‘एकलव्य’ फिल्म बना चुके हैं। विधु ने केलॉग मैनेजमेंट स्कूल से एक बातचीत के दौरान अमिताभ से पहली मुलाकात का दिलचस्प वाकया बताया।

विधु ने कहा कि अमिताभ के साथ फिल्म बनाना इतना जरूरी नहीं था जितना की उनके पर्सनल वॉशरूम में पेशाब करना। मैं उनसे एक बस में मिलने गया। उस वक्त बड़े चर्चे थे कि अमिताभ की वैनिटी वैन में टॉयलेट भी है। पहली मुलाकात में मैं काफी रूड (रूखा व्यवहार करने वाला) था। मैंने उनसे कहा, मेरा नाम भले ही उतना इम्प्रेसिव न हो लेकिन मेरी फिल्म है, क्या आप इसे देख सकते हैं? उन्होंने मेरा गुस्सा देख लिया और राजी हो गए। मैंने उन्हें बताया कि शाम 5 बजे के पहले मेरी ‘मर्डर ऐट मंकी हिल’ फिल्म देख सकते हैं क्योंकि तब तक के लिए ही थिएटर लिया था।

अब अमिताभ, ऋषि दा और रेखा काम में बिजी थे। मैंने नोटिस किया कि कोई बहस चल रही है। करीब 4 बजे मुझे लगा कि इनको मेरी फिल्म देखने का वक्त नहीं मिलेगा। थोड़ी देर बाद मैं चला गया। मैं बाहर बैठा था तभी एक हाथ मेरे कंधे पर आया। वह अमिताभ थे। उन्होंने पूछा कि आपकी बुकिंग 5 बजे तक थी? चलिए चलते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या उनकी एक दोस्त भी आ सकती हैं? वह दोस्त रेखा थीं। पहले वह बहस की वजह से थोड़े नाराज थे, इसके बाद हम सब उनके फेमस ट्रेलर (वैनिटी वैन) में गए।

अब मैं वहां अपनी इच्छा पूरी करना चाहता था। मैंने पूछा कि क्या मैं आपका टॉयलेट यूज कर सकता हूं? जीवन में मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य अमिताभ की वैन में टॉयलेट जाना था। कौन जाने फिल्म चले ना चले, लेकिन कम से कम मैंने उनकी वैन में टॉयलेट तो यूज किया। गौरतलब है कि अमिताभ ने जब वह फिल्म देखी तो उन्हें पसंद आई। इसके बाद दोनों ने साथ काम करने का फैसला लिया।

अमिताभ वीडियो में ‘कल्कि 2898 एडी’ के ‘अश्वत्थामा’ के रूप में आए नजर

हाल ही ‘कल्कि 2898 एडी’ से अमिताभ बच्चन की पहली झलक सामने आई थी। फिल्म में अमिताभ ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में दिखेंगे। अब अमिताभ ‘अश्वत्थामा’ के रूप में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। स्टार स्पोर्ट्स ने ‘बिग बी’ का एक वीडियो शेयर किया है। इसकी शुरुआत में अमिताभ घोषणा करते हुए दिख रहे हैं, “ये महायुद्ध है, अब हो जा तू तैयार।” वीडियो में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली बहुत ही संजीदा लग रहे हैं।

वे टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अमिताभ कह रहे हैं, “अब बन जा तू वीर, बुलंद कर ले अपनी तकदीर, दिखा दम, लगा दम।” वे आगे कहते हैं, “मान मत तू जीत से कम, गर्व से उठे हर माथा, ये महाद्वंद है, महायुद्ध, विरोधी से तू नजरें मिला, अब हो जा तू तैयार।” ‘कल्कि 2898 एडी’ के संगीत के साथ वीडियो में विराट, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या एक्शन में दिखे।

वीडियो में पुराने खिलाड़ियों और पुराने मैचों की भी झलक है। वीडियो में साल 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह भी नजर आए। वीडियो को वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी अश्वनी दत्त ने प्रोड्यूस किया है। उल्लेखनीय है कि अमिताभ को खेलों में बहुत रुचि है। वे KBC के मंच पर अक्सर इसका जिक्र करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष