न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाली ने बॉडी शेमिंग और लिंकअप की अफवाहों पर की बात, सोनाक्षी ने सलमान को बताया लापरवाह लेकिन...

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों फिर सुर्खियों में है। इसका कारण है उनकी वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ का दूसरा सीजन। सोनाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 2:02:26

2 News : सोनाली ने बॉडी शेमिंग और लिंकअप की अफवाहों पर की बात, सोनाक्षी ने सलमान को बताया लापरवाह लेकिन...

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (49) इन दिनों फिर सुर्खियों में है। इसका कारण है उनकी वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ का दूसरा सीजन। सोनाली ने 2 साल पहले ‘द ब्रोकन न्यूज’ के साथ डिजिटल डेब्यू किया था। सोनाली शो में पत्रकार अमीना के किरदार में दिख रही हैं। इस बीच सोनाली ने खुलासा किया कि कैसे 90 के दशक में प्रोड्यूसर्स ने उन्हें मोटा होने के लिए कहा और उन्हें बहुत पतली करार दिया गया।

साथ ही फिल्म के लीड स्टार्स को खबरों में रखने के लिए उनके लिंक-अप की अफवाहें उड़ाई जाती थीं। सोनाली ने ‘हाउटरफ्लाई’ के साथ एक इंटरव्यू में बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि पहले हर प्रोड्यूसर हर वक्त मुझे मोटा करने की कोशिश कर रहा था। वे मुझसे बस यही कहते थे कि “खाओ, खाओ, खाओ बहुत पतली हो।” वे कर्व्स चाहते थे। उस समय प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ऐसी महिलाओं को कास्ट करना चाहते थे जो सुडौल और कामुक हों और जिनके बाल घुंघराले हों लेकिन मैं इन सबके उलट थीं।

सोनाली ने ‘न्यूज 18’ के साथ बात करते हुए कहा कि आजकल कम से कम सितारों से पूछा जाता है कि क्या वो चाहेंगे कि उनके को-स्टार्स के साथ लिंक-अप की अफवाहें उड़ें। हमारे समय के दौरान हमसे पूछा भी नहीं जाता था और वो गॉसिप सिर्फ फिल्म को बढ़ावा देने के लिए होती थी और एक्टर्स के पास कोई ऑप्शन नहीं होता था। उल्लेखनीय है कि सोनाली ने अपने समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया।

sonali bendre,actress sonali bendre,sonali body shaming,sonali linkup affairs,the broken new web series,sonakshi sinha,Salman Khan,heeramandi the diamond bazaar

‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ की एक्ट्रेस सोनाक्षी ने सलमान की ये बातें बताईं

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (36) इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें फैंस को सोनाक्षी का काम पसंद आ रहा है। सोनाक्षी ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था। उन्हें सलमान खान ने लॉन्च किया था। अब हाल ही में सोनाक्षी ने सलमान को लेकर पूछे गए सवाल पर अपनी राय दी।

सोनाक्षी ने राज शमानी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है सलमान का ऑडियंस से एक कनेक्शन है जिसे वे लोग विशेष रूप से बनाने में सक्षम हैं और इसके लिए बहुत कमिटमेंट की जरूरत होती है। यही मेरे दर्शकों को मुझमें पसंद हैं और यही मेरी ताकत है। यही सलमान ने सालों से किया है इसलिए लोग उन्हें प्यार करते हैं। सलमान बहुत लापरवाह हैं, लेकिन साथ ही कमिटेड भी।

मुझे नहीं पता इसे कैसे समझाऊं, लेकिन मैंने उन्हें देखा है और उन्हें छोटी चीजों से फर्क नहीं पड़ता। वे वही करते हैं जो उन्हें फील होता है। जैसे वे साइकिल से काम के लिए जाएंगे अगर उनका मन हुआ तो। कभी भी आएं जब मन हो। जब मन हो तब खाते हैं। एक बार वह सेट पर होंगे तो जाएंगे नहीं। जब तक उनका काम नहीं होता, वह नहीं जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष