न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान ने PM मोदी से कहा- शांति लाने का एक मौका दें, भारत खुफिया जानकारी देता है तो तत्काल कार्रवाई की जायेगी

भारत पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) पर पाकिस्तान को ‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी' उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘तत्काल' कार्रवाई की जायेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 8:13:13

इमरान खान ने PM मोदी से कहा- शांति लाने का एक मौका दें, भारत खुफिया जानकारी देता है तो तत्काल कार्रवाई की जायेगी

रविवार को पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ‘शांति लाने को एक मौका देने' की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘कायम' रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) पर पाकिस्तान को ‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी' उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘तत्काल' कार्रवाई की जायेगी। इमरान खान का यह ब्यान राजस्थान में पीएम मोदी की उस रैली के बाद आया जब उन्होंने कहा था ‘आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में आम सहमति है। आतंकवाद के दोषियों को दंडित करने के लिए हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस बार हिसाब होगा और बराबर होगा। यह बदला हुआ भारत है, इस दर्द को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जानते हैं आतंकवाद को कैसे कुचलना है।'

pulwama,pulwama terror attack,imran khan,pak response to pulwama,pm modi,pakistan,india,news,hindi news

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा जब पाकिस्तान (Pakistan) में नई सरकार बनी थी जब मैंने प्रोटोकॉल के तहत उन्हें फ़ोन करके बधाई दी थी। मैंने उनसे कहा था कि जनता उन्हें क्रिकेटर के तौर पर जानती है। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत लड़ाई हो गई। पाकिस्तान को कभी कुछ नहीं मिला, हर लड़ाई हमने जीती। मैंने उन्हें बताया कि हमें गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा- मोदी जी मैं पठान का बेटा हूं। मैं सच बोलता हूं और अपने शब्दों पर कायम रहूंगा।'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जुबान पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है तो हमलोग तत्काल कार्रवाई करेंगे।' खान ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ‘शांति को एक मौका' देना चाहिए। इससे पहले 19 फरवरी को खान ने भारत को भरोसा दिलाया था कि वह पुलवामा हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिसे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया था। अगर भारत ‘कार्रवाई के योग्य खुफिया जानकारी' साझा करता है तो पाकिस्तान जरूर कार्रवाई करेगा। हालांकि उन्होंने ‘बदले की भावना' से कोई जवाबी कार्रवाई शुरू करने के खिलाफ भारत को चुनौती दी। बहरहाल भारत ने कहा कि हमले की जांच को लेकर खान की पेशकश ‘बहाना' है।

pulwama,pulwama terror attack,imran khan,pak response to pulwama,pm modi,pakistan,india,news,hindi news

वही पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का कहना है कि अगर पाकिस्तान (Pakistan)ने एक बम गिराया तो भारत हमें 20 परमाणु गिराकर खत्म कर सकता है। मुशर्रफ ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के संबंध फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। परमाणु हमला नहीं होगा। अगर हम भारत पर एक परमाणु बम से हमला करते, तो भारत हमें 20 बमों से हमला करके खत्म कर सकता है। तब एकमात्र उपाय यह है कि हमें पहले उन पर 50 परमाणु बमों से हमला करना चाहिए ताकि वे हमें 20 बमों से न मार सकें। क्या आप पहले 50 बमों के साथ हमला करने के लिए तैयार हैं?'

बता दें, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और करीब पांच जवान जख्मी हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत