न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जंग छिड़ने के बाद मेरे या नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में कुछ नहीं रहेगा : इमरान खान

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा है कि पाकिस्तान (Pakistan) नहीं चाहता की दहशतगर्दी के लिए उसकी सरज़मीं का इस्तेमाल हो

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 4:37:01

जंग छिड़ने के बाद मेरे या नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में कुछ नहीं रहेगा : इमरान खान

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा है कि पाकिस्तान (Pakistan) नहीं चाहता की दहशतगर्दी के लिए उसकी सरज़मीं का इस्तेमाल हो। इमरान ने कहा, 'मैं हिन्दुस्तान से कहना चाहता हूं कि हम लोग अक्ल और भरोसे से काम लें। उन्होंने कहा कि दुनिया में इससे पहले जो जंग हुई तो है लेकिन इसका पता नहीं चला कि वो खत्म कब होंगी।'

पाक पीएम ने कहा, 'पहला विश्व युद्ध 6 साल चला, दूसरे में हिटलर रूस को जीतना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वॉर ऑन टेरर में अमेरिका अफगानिस्तान में 17 साल फंसा रहा।'

इमरान खान ने कहा, 'जंग छिड़ने के बाद यह मेरे या नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में नहीं रह जाएगा।'

इमरान ने कहा, हमने नरेंद्र मोदी को दावत दी की वो आए और पुलवामा से जुड़े मसले पर बैठ कर हल निकालें।'

इमरान खान ने कहा ,'मुझे पता है कि पुलवामा में जो कुछ हुआ है, उसके बाद भारत जिस दर्द से गुजर रहा है वह मुझे पता है। पिछले 10 वर्षों से, मैं कई अस्पतालों में गया हूँ, बम विस्फोट पीड़ितों को देखा है। मुझे पता है कि मरने वालों के परिवारों के साथ क्या होता है।'

इससे पहले सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, रॉ प्रमुख, गृह सचिव और अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। करीब 20 मिनट तक यह बैठक चली। आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना के हमले से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से 15 से अधिक स्थानों पर सीजफायर उल्लंघन किए जाने की घटना सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी