न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की गोलाबारी में 8 महीने के मासूम की मौत, जम्मू में आज बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी मंगलवार को भी जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 May 2018 10:34:39

पाकिस्तान की गोलाबारी में 8 महीने के मासूम की मौत, जम्मू में आज बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी मंगलवार को भी जारी है। रविवार की रात से शुरू की गई भारी गोलाबारी में एक आठ माह के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी से सीमा सुरक्षाबलों (बीएसएफ) की 30 सुरक्षा चौकियां और लगभग दो दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "लोगों से स्थिति सामान्य होने तक घरों के भीतर रहने को कहा गया है। आईबी के आसपास के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।"

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेजंर्स बिना किसी उकसावे के आर.एस.पुरा और रामगढ़ सेक्टरों में अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं। यह गोलीबारी अर्निया में सोमवार को शाम लगभग सात बजे शुरू हुई थी और इसके बाद नेकोवाल पोस्ट और आधे घंटे बाद देवीगढ़ गांव को निशाना बना कर फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी का यह सिलसिला करीब आठ बजे तक जारी रहा, जिसमें क्षेत्र की सभी 12 पोस्टों व करीब 30 गांवों को निशाना बनाया गया।

लओसी पर पलांवाला सेक्टर के बटल पंचायत के सेरीपलाई गांव के चीर मोहल्ला में रविवार देर रात पाकिस्तानी गोलाबारी में गोपाल दास के आठ माह के बच्चे नितिन कुमार की मौत हो गई। यह मोहल्ला एलओसी से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बताते हैं कि घर के भीतर मां के साथ सोया नितिन रात करीब 11 बजे रोने लगा। इस पर मां ने देखा कि उसके पेट पर चोट के निशान हैं और खून बह रहा है। आनन-फानन में परिवार वाले उसे लेकर अखनूर उपजिला अस्पताल गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद वह शव लेकर लौट आए। लौटकर जब उन्होंने बिस्तर को चेक किया तो वहां पर गोली निकली। गोली बच्चे के पेट से आरपार हो गई थी, जिसकी सूचना जोगवां पुलिस चौकी को दी गई। सोमवार दोपहर को पलांवाला पीचएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

गोलीबारी में प्रभावित लोगों से मिलीं महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार के गोलीबारी में प्रभावित हुए कुछ लोगों से मिलीं और घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी ऐसे समय में हुई जब रमजान का महीना शुरू ही हुआ और राज्य के लोगों ने पाक महीने में राज्य में सुरक्षा संबंधी अभियानों पर एकतरफा रोक की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद राहत की सांस ली थी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि रमजान के पाक महीने में लोगों की जान लेकर पाकिस्तान ने पाक महीने का अनादर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान