न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्लील सामग्री के चलते पाकिस्तान में लगाया गया टिंडर समेत इन एप्स पर प्रतिबंध

पाकिस्तान की तरफ से 'अनैतिक सामग्री' वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार कारवाई की जा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Sep 2020 3:03:00

अश्लील सामग्री के चलते पाकिस्तान में लगाया गया टिंडर समेत इन एप्स पर प्रतिबंध

बीते दिन देश में 118 एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया जिसमें PUBG भी शामिल हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान में भी किया गया और मंगलवार को टिंडर, ग्रिंडर और तीन अन्य डेटिंग एप्स पर पतिबंध लगाया गया। इसके पीछे अश्लील सामग्री परोसने को कारण बताया गया हैं। पाकिस्तान इंडोनेशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां विवाहेत्तर संबंध और समलैंगिकता को अवैध माना जाता है और अपराध की श्रेणी में रखा गया हैं। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से 'अनैतिक सामग्री' वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार कारवाई की जा रही है।

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा, हमने पांच एप्स के प्रबंधन को नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें यह इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि उनके एप्स पर अनैतिक और अश्लील सामग्री प्रसारित हो रही हैं।

पीटीए ने कहा, नोटिस में टिंडर, ग्रिंडर, टैग्ड, स्काउट और सेहाय को 'डेटिंग सेवाओं' को हटाने और स्थानीय कानूनों के अनुसार लाइव स्ट्रीमिंग सामग्री के मॉडरेशन की मांग की गई है। प्राधिकरण ने कहा, अभी तक कंपनियों ने तय समय के भीतर नोटिसों का जवाब नहीं दिया है।

टिंडर दुनियाभर में एक प्रमुख डेटिंग एप है। इसका स्वामित्व 'मैच ग्रुप' के पास है। वहीं, टैग्ड और स्काउट का स्वामित्व 'मीट ग्रुप' के पास है। दूसरी तरफ, ग्रिंडर खुद को एलजीबीटी लोगों के लिए एक सोशल नेटवर्किंग साइट और ऑनलाइन डेटिंग एप के रूप में बताता है। ग्रिंडर को इस साल चीनी इन्वेस्टर ग्रुप 'सैन विसेंट एक्विजिशन' द्वारा 620 मिलियन डॉलर में खरीद लिया गया।

एनालिटिक्स फर्म 'सेंसर टॉवर' के डाटा से पता चलता है कि टिंडर को पाकिस्तान में पिछले 12 महीनों के भीतर 4,40,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, ग्रिंडर, टैग्ड और सेहाय को इस अवधि में लगभग 3,00,000 बार और स्काउट 1,00,000 बार डाउनलोड किया गया था।

आलोचकों का कहना है कि पाकिस्तान ने हाल के डिजिटल कानून का उपयोग करते हुए इंटरनेट पर अभिव्यक्ति पर लगाम लगाने, अनैतिक और अश्लील मानी जाने वाली सामग्री को हटाने और सरकार और सेना की आलोचना करने वाली आवाजों को दबाने का काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत