न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक मीडिया में हलचल कहा - रात में मंडराते रहे फाइटर जेट, कराची में कई जगह बत्ती गुल, टोटल ब्लैकआउट

सोशल मीडिया और पाक मीडिया (Pak Media) में बुधवार को हलचल मची रही। तरह तरह की बातें कही जा रही है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 7:41:09

पाक मीडिया में हलचल कहा - रात में मंडराते रहे फाइटर जेट, कराची में कई जगह बत्ती गुल, टोटल ब्लैकआउट

भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान (Pakistan) के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जल, थल और वायु सेना के प्रमुखों से लंबी मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात के बाद पीएम ने उन्हें फैसले लेने की पूरी आजादी दे दी है।

इस बीच सोशल मीडिया और पाक मीडिया (Pak Media) में बुधवार को हलचल मची रही। तरह तरह की बातें कही जा रही है...

- पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रात में फाइटर जेट मंडरा रहे हैं। वहीं एक पाकिस्‍तानी पत्रकार ने ट्वीट करके कहा कि कराची पुलिस अलर्ट पर है। कराची पुलिस ने सभी एसएचओ को रात में ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया है। कराची में कई जगह बत्ती गुल है। टोटल ब्लैकआउट है।

- एक अन्‍य पाकिस्तानी पत्रकार ने पाक आर्मी चीफ के हवाले से लिखा कि भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बना रहा है। इसको देखते हुए कराची में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पाक वायुसेना दक्षिणी बेल्ट पर निगरानी बनाए हुए है।

- ये भी कहा गया कि भारतीय नौसेना की कराची की ओर बढ़ने की भी खबरें मिल रही हैं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां स्थित बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों में तनाव चरम पर है।

बुधवार को भारतीय वायुसेना के दो पायलटों के अपने कब्जे में होने के दावे के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उनके कब्जे में भारतीय वायुसेना के केवल एक ही पायलट हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने दिन में जानकारी दी थी कि पाकिस्‍तानी विमानों से एंगेजमेंट के दौरान एक मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान क्रैश हो गया और इसके चलते एक पायलट लापता है। इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसे दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार किया है। वहीं, भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान एयरफोर्स के विमान F-16 को भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है।

air strike,imran khan,india pakistan,indian airforce,indian army,narendra modi,pakistan,pulwama,surgical strike,balakote

भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल, थल और वायु सेना के प्रमुखों से लंबी मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात के बाद पीएम ने उन्हें फैसले लेने की पूरी आजादी दे दी है।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम तीनों प्रमुखों ने प्रधानमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा के ताजा परिदृश्य की जानकारी दी। इससे पहले, दिन में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सुरक्षा और खुफिया विभाग के शीर्ष अधिकारी जुटे। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर मंगलवार सुबह किए गए भारत के हवाई हमले के बाद हुए नये घटनाक्रम के मद्देनजर वे पीएमओ पहुंचे थे। सरकार ने पाकिस्तान से लगी हजारों किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर इलाके पर तैनात जवानों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान जारी किया कि सिक्योरिटी एजेंसी से मिली सलाह पर मेट्रो की सभी लाइनों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। देश की मौजूदा हालात पर देश की प्रमुख विपक्षी राजनतिक पार्टियों ने भी केंद्र सरकार को पूरा समर्थन किया है। 21 दलों की बैठक के बाद सभी नेताओं ने 14 फरवरी की पुलवामा हमले की कड़ी भर्त्सना की है। सभी दलों ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में 26 फरवरी को हुए एयर स्ट्राइक का समर्थन किया है। सभी दलों ने पाकिस्तान द्वारा हमारे एक विमान गिराने पर पायलट की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत