Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावत' हिंसा पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

'पद्मावत' पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा हिंसा पर चुप्पी साधे रहने की भी आलोचना करते हुए कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jan 2018 7:21:51

'पद्मावत' हिंसा पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिल्म 'पद्मावत' के विरोध के नाम पर हो रही हिंसा पर बोलने और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेने के लिए कहा। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्कूल बस पर बुधवार को हुआ हमला इस मामले में और भी दुखद और शर्मनाक था कि कैसे मोदी और हरियाणा सरकार 'कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में असफल' रहे हैं।

उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा हिंसा पर चुप्पी साधे रहने की भी आलोचना करते हुए कहा कि 'जो चौबीसो घंटे ट्वीट करती रहती हैं, वह क्या कर रही हैं, मोदी सरकार क्या कर रही है और वो कहां चली गईं हैं।'

उन्होंने कहा, "स्मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रमुख हैं, जो (सेंसर बोर्ड) को नियंत्रित करता है। इस सेंसर बोर्ड ने एक फिल्म को प्रमाण पत्र दिया है। फिल्म को रिलीज की अनुमति दे चुका है और तब भाजपा शासित प्रदेशों में हिंसा फैल गई है।"

उन्होंने कहा, "इससे पता चलता है कि केंद्र और राज्यों, दोनों में भाजपा सरकारें विफल रही हैं। यह निंदनीय है कि न तो प्रधानमंत्री इस बारे में कुछ कह रहे हैं और न ही उनकी सरकारों में कोई इस पर बोल रहा है। राज्य सरकारें चुप्पी साधे हुए हैं। ये चुप क्यों हैं? कानून और व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है?"

उन्होंने कहा, "सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश (फिल्म की स्क्रीनिंग कराने) की उपेक्षा की और इस हिंसा को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा पिछले दो सालों में भारत की 'सामूहिक दुष्कर्म की राजधानी' बन गया है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के राज में कानून और व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

उन्होंने कहा, "यह देश के लिए दुखद और शर्मनाक है। इससे पता चलता है कि हरियाणा सरकार कैसे विफल रही है। सरकार गंभीर नहीं है और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology