न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन को लेकर आज सामने आ सकती बड़ी खुशखबरी, घोषित होंगे ट्रायल के नतीजे!

आज ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई वैक्‍सीन के शुरुआती ट्रायल के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्‍ट्रा जेनेका कंपनी मिलकर तैयार कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 1:25:46

कोरोना वैक्सीन को लेकर आज सामने आ सकती बड़ी खुशखबरी, घोषित होंगे  ट्रायल के नतीजे!

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 855 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 79 लाख 56 हजार 981 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 86 हजार 772 की जान गई है। कोरोना वायरस के फैलने के बाद से पूरी दुनिया इस महारामारी से छुटकारा पाने की दिशा में काम कर रही है। पूरी दुनिया, कोरोना वायरस की वैक्‍सीन खोजने में लगी है, ऐसे में आज का दिन इस दिशा में अहम साबित हो सकता है। आज ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई वैक्‍सीन के शुरुआती ट्रायल के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्‍ट्रा जेनेका कंपनी मिलकर तैयार कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, आईटीवी के राजनीतिक संपादक रॉबर्ट पेस्‍टन ने सूत्रों के हवाले से कोरोना वैक्सीन को लेकर ये दावा किया है। रॉबर्ट पेस्टन के इस दावे के बाद पूरी दुनिया की निगाहें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रा जेनेका कंपनी पर टिक गई हैं, क्योंकि पूरी दुनिया करीब 4-5 महीने से इस महामारी की वैक्सीन की राह ताक रही है।

पेस्‍टन ने अपने ब्‍लॉग में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर कहा- 'मैंने सुना है कि गुरुवार को ऑक्‍सफोर्ड और एस्ट्रा जेनेका की तरफ से कोरोना वायरस की वैक्‍सीन के ट्रायल के संबंधित पॉजिटिव न्‍यूज मिल सकती है। इसकी संभावित वैक्सीन अभी अपने तीसरे फेज पर है। मतलब इंसानों पर इस वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। हालांकि, अभी तक इसके फेज 1 के नतीजे पब्लिक नहीं किए गए हैं। लेकिन, अगर यूनिवर्सिटी फेज 3 के नतीजे घोषित करती है तो इससे ये पता चल सकेगा कि यह इंसानी शरीर में कारगर है या नहीं।'

पेस्टन ने आगे कहा- ‘कोरोना की वैकसीन विकसित कर रहे डेवलपर्स का कहना है कि वह इसके नतीजों को देखने के बाद काफी उत्‍साहित हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिष्ठित द लैंसेट मेडिकल जर्नल में वैक्सीन के ट्रायल के फेज-1 का डाटा जुलाई के अंत तक प्रकाशित किया जा सकता है। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिल सकती है।’

बता दें इससे पहले विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) ने जून में कहा था कि एस्‍ट्रा जेनेका, कोरोना वैक्‍सीन विकसित करने की दिशा में काम कर रही है और वह इसमें सबसे एडवांस और अग्रणी है।

बता दे, बुधवार को दुनिया भर में संक्रमण (Covid-19) के 2 लाख 34 हज़ार नए केस सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर अब 1 करोड़ 36 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं। बीते 24 घंटों में संक्रमण से 5 हजार800 लोगों की मौत हो गयी और कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 86 हज़ार पहुंच गया है। अमेरिका में 71 हजार, ब्राजील में 39 हजार, भारत में 32 हजार और साउथ अफ्रीका में 12 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका