न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन खूबियों के साथ न्यूयॉर्क में लॉन्च हुआ OnePlus 6T, भारत में यह रहेगी कीमत

सोमवार को न्यू यॉर्क में एक ग्लोबल इवेंट में नए OnePlus 6T से पर्दा उठाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 12:51:12

इन खूबियों के साथ न्यूयॉर्क में लॉन्च हुआ OnePlus 6T, भारत में यह रहेगी कीमत

सोमवार को न्यू यॉर्क में एक ग्लोबल इवेंट में नए OnePlus 6T से पर्दा उठाया गया। ये OnePlus 6 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इनकी कीमत क्रमश: $549 (लगभग 40,300 रुपये), $579 (लगभग 42,500 रुपये) और $629 (लगभग 46,200 रुपये) रखी गई है।

OnePlus 6T भारत में संभावित कीमत

आपको बता दें फिलहाल इस स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। भारतीय कीमत का खुलासा आज 8:30pm को होने वाले इवेंट में किया जाएगा। लेकिन अगर हम अनुमान लगाए तोOnePlus 6T की कीमत पिछले वनप्लस 6 की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कंपनी द्वारा इस बार 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को 37,999 रुपये जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 39,999 रुपये व 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 44,999 रुपये में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारत में OnePlus 6T की बिक्री 1 नवंबर से शुरू की जाएगी। ग्राहकों के लिए ये मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। सबसे खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

oneplus 6t,oneplus 6t price,oneplus 6t price in india,oneplus 6t specifications,oneplus,amazon india

OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला OnePlus 6T एंड्रॉयड 9।0 पाई बेस्ड OxygenOS पर चलता है। इसमें 19.5:9 रेश्यो के साथ 6.41-इंच फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल ) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 लगाया गया है। इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और थ्री-इन-वन एंबियंट लाइट सेंसर भी मौजूद है। OnePlus 6T में 6GB या 8GB LPDDR4X रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। वहीं सेकेंडरी 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। खास बात यह है कि इसके रियर कैमरे से आप 4K विडियो शूट कर सकेंगे।

इसके फेस अनलॉक फीचर की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये फोन को 0.4 में ही अनलॉक कर देगा। इस स्मार्टफोन में 128GB या 256GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802ac (डुअसल-बैंड, 2।4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ v5।0, NFC, GPS/ A-GPS और एक USB टाइप-C (v2।0) का सपोर्ट मौजूद है।

फोन को पावर देने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, , एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल