न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Odisha News: पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने बुलाया बंद, दो दिन नहीं खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज

पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में 15 फरवरी सोमवार को कांग्रेस ने ओडिशा बंद का आह्वान किया है। बंद का पालन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 10:02:39

Odisha News: पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने बुलाया बंद, दो दिन नहीं खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज

पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में 15 फरवरी सोमवार को कांग्रेस ने ओडिशा बंद का आह्वान किया है। बंद का पालन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होगा। बंद का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है. सुबह 7 बजे ही कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और जगह जगह चक्का जाम करने के साथ विभिन्न रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेल सेवा को ठप कर दिया। पहले से ही ऑटो एवं बस महासंघ का समर्थन मिलने से ऑटो एवं बस सेवाएं पूरी तरह से ठप रही।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से पालन करने के लिए आह्वान किया है। पटनायक ने कहा कि यह बंद लोगों के हित के लिए किया जा रहा है, ऐसे में प्रदेश के लोगों को इस बंद में पूरा सहयोग करने को भी कहा। पटनायक ने कहा है कि इस 3 घंटे के बंद पालन के दौरान अत्यावश्यक सामग्री, स्वास्थ्य सेवा एवं मीडिया के प्रतिनिधि को नहीं रोका जाएगा।

पटनायक ने कहा कि केन्द्र में जब यूपीए की सरकार थी तब अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डालर से 130 डालर के बीच थी तब फिर किस प्रकार से लोगों को प्रति लीटर 80 रुपये से कम में किस प्रकार से पेट्रोल एवं डीजल मिल रहा था। आज पेट्रोल एवं डीजल प्रति लीटर 90 रुपये तक पहुंच गया है। इससे खाद्य सामग्री एवं अत्यावश्यक सामग्री की दर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में राज्य के गरीब, मध्यम वर्गीय, श्रमिक वर्ग तथा किसानो को नाना प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पटनायक ने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेट्रोल एवं डीजल के ऊपर लगाया जा रहा वैट शुल्क 10 रुपये कम करने के लिए उन्होंने अनुरोध किया है। मगर कोई जवाब नहीं मिला। यदि 10 रुपये वैट को कम कर दिया जाए तो फिर सरकार के राजस्व पर बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि राज्य के बाहर की कई गाड़ियां कम कीमत पर अधिक परिमाण में तेल ओडिशा से खरीदेंगी, जिससे ओडिशा का राजस्व बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान देश को प्रताड़ित कर रहे हैं। लोगों से प्रति लीटर के पीछे 50 रुपये से अधिक टैक्स वसूल रहे हैं। राज्य एवं केन्द्र सरकार को टारगेट करते हुए पीसीसी अध्यक्ष पटनायक ने कहा है कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है, महिलाओं पर अत्याचार की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है, किसानों की समस्या है, राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही है, जमीन एवं जंगल की रक्षा करने में ओडिशा सरकार विफल साबित हुई है।

स्कूलों को बंद करने का निर्णय

पेट्रोल एवं डीजल की दर वृद्धि को लेकर कांग्रेस की तरफ से सोमवार को किए जा रहे बंद आन्दोलन को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आज राज्य जनशिक्षा मंत्री समीर दास ने दी है। राज्य जनशिक्षा मंत्री ने कहा है कि 15 एवं 16 फरवरी दो दिन स्कूल बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल