न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा / कोरोना संक्रमण के डर से गांव वालों ने नहीं करने दिया शव का अंतिम संस्कार, मजबूरन दफनाना पड़ा

ओडिशा के गंजाम जिले के कविसूर्यानगर ब्लॉक से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 11:11:25

ओडिशा / कोरोना संक्रमण के डर से गांव वालों ने नहीं करने दिया शव का अंतिम संस्कार, मजबूरन दफनाना पड़ा

ओडिशा के गंजाम जिले के कविसूर्यानगर ब्लॉक से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की सामान्य बीमारी की वजह से मौत हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने कोरोना से हुई मौत समझकर उसके भाई-बहन को शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। दरअसल, एक ट्रैवलिंग सेल्समैन की नौकरी करने वाले सोमनाथ पात्रा पिछले 10 दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित थे। सोमवार को जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उनके भाई और बहन उन्हें एम्बुलेंस में शीतलापल्ली के कोरोना अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सोमनाथ की मृत्यु हो गई। इसके बाद मृत सोमनाथ के भाई और बहन उसी एम्बुलेंस से सोमनाथ के शव को लेकर गांव लौटे, लेकिन गांव वालों ने उन्हें गांव के अंदर प्रवेश करने से मना कर दिया। गांव वालों को शक था कि सोमनाथ की मौत कोरोना की वजह से हुई है, जबकि सोमनाथ की कोरोना जांच तक भी नहीं हुई थी।

मृत सोमनाथ की बहन संजुक्ता ने कहा, 'हालांकि हमारे कुछ रिश्तेदार थे, लेकिन कोई भी इस डर से नहीं आया कि मेरे भाई की मौत के कारण हुई है। जब हमने मदद मांगी तो हमारे पड़ोसियों ने भी दूसरा रास्ता दिखाया।'

कुछ घंटों के इंतजार के बाद, एम्बुलेंस चालक ने भाई-बहन की जोड़ी को एम्बुलेंस से शव को बाहर निकालने के लिए कहा। उसके बाद भाई-बहन ने शव को प्लास्टिक की चादर में लपेट दिया और सड़क के किनारे दलदली जमीन पर ले गए जहां शव को दफनाना था।

भाई-बहन की दुर्दशा देखकर कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद शव को दफनाने के लिए खुदाई की गई और अंतिम संस्कार की वजाय शव को दफनाया गया।

इस शर्मनाक घटना के सामने आए के बाद कविसूर्यानगर के तहसीलदार प्रकाश मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से स्थानीय लोगों ने शव के दाह संस्कार में मदद करने से इनकार किया वह शर्मनाक था। एक व्यक्ति को इस संदेह पर कलंकित करना कि उसकी मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

आज मिले 229 नए मरीज

बता दे, ओडिशा में पिछल 24 घंटे में कोरोना के 229 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 7 हजार 545 हो गई है। वहीं। इस वायरस आज 2 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मौतों की संख्या 35 हो गई है। राज्य में अब तक 5 हजार 502 लोगों इस बीमारी से ठीक हो चुके है वहीं, 2 हजार 8 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे