न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में ऑड-ईवन, हुई भूल तो लगेगा 4000 रुपए जुर्माना, हफ्ते में 6 दिन लागू, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार एक बार फिर ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Oct 2019 1:51:43

दिल्ली में ऑड-ईवन, हुई भूल तो लगेगा 4000 रुपए जुर्माना, हफ्ते में 6 दिन लागू, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार एक बार फिर ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने जा रही है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने फाइनल घोषणा कर दी है। सीएम ने बताया कि ऑड-ईवन स्कीम (4 नवंबर से 15 नवंबर) दिल्ली में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक लागू रहेगी। यह दिल्ली में आनेवाली बाहर की गाड़ियों पर भी लागू होगी। यह स्कीम रविवार को लागू नहीं होगी। मतलब हफ्ते के बाकी 6 दिन (सोमवार से शनिवार) तक यह स्कीम लागू रहेगी। हीं नियम का पालन न करने पर चार हजार रुपये जुर्माना देना होगा। बता दें कि पिछली बार यह फाइन 2 हजार रुपये था। बड़ी बात यह है कि इस बार सीएनजी वाहनों को भी ऑड-ईवन के दायरे में रखा गया है। हालाकि, टू-व्हीलर्स को ऑड-ईवन स्कीम्स से दूर रखा गया है। वही इस स्कीम से कुछ वीआईपीज, आपातकालीन सेवा, महिलाओं, बच्चों एवं स्कूली बच्चों के वाहनों को छूट दी गई है। बड़ी बात यह है कि केंद्र सरकार के मंत्रियों को तो ऑड-ईवन स्कीम से छूट दे दी गई है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को इसके दायरे में रखा गया है। आइए देखें, किन्हें मिली है ऑड-ईवन स्कीम से छूट...

ऑड-ईवन के नए नियम

- 4 से 15 नवंबर तक लागू होगा ऑड-ईवन नियम।

- सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक लागू होगा नियम।

- संडे को नहीं लागू होगा ऑड-ईवन नियम

- ऑड तारीख पर ऑड नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी।

- ईवन तारीख पर ईवन नंबर के वाहन चलेंगे।

- दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर भी लागू होगा नियम।

- केवल 4 पहिया वाहनों पर लागू होगा ऑड-ईवन।

- CNG गाड़ियों पर भी लागू होगा यह नियम।

- नियम तोड़ने पर लगेगा 4,000 रुपये का जुर्माना।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर लागू होगा नियम।

- संडे के दिन यह नियम लागू नहीं होगा।

ऑड-ईवन स्कीम में इन्हें मिलेगी छूट

- राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपाल, देश के मुख्य न्यायाधीश, राज्यसभा और लोकसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के नेता, दिल्ली को छोड़कर तमाम राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी)

- सुप्रीम कोर्ट के सभी जज, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरपर्सन, मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयुक्त, सीएजी, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सभी जजों, लोकायुक्त

- आपातकालीन सेवा के वाहन (ऐंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, हॉस्पिटल, जेल), मेडिकल इमर्जेंसी वाले वाहनों को छूट (अगर कोई मरीज को ले जाने का दावा कर रहा है तो उस पर विश्वास किया जाएगा और उसे छूट दी जाएगी)

- कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वाहन (पुलिस, दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, दिल्ली सरकार से ऑथराइज्ड वाहन

- अर्धसैनिक बलों के वाहन, रक्षा मंत्रालय के नंबर प्लेट वाले वाहन, एसपीजी प्रॉटेक्टीज

- पायलट और एस्कॉर्ट्स को ले जाने वाले वाहन

- सीडी नंबर वाले उच्चायोगों एवं दूतावासों के वाहन

- जिन वाहनों में केवल महिलाओं या सिर्फ 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हों, स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों को ले जाने वाले वाहन

- दिव्यांगों के वाहन

- दिल्ली और चंडीगढ़ के राज्य चुनाव आयोग और उनकी तरफ से इलेक्शन ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, सिक्यॉरिटी वीइकल।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद