न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 310

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। इसमें से मौजूदा मरीजों की संख्या 278 है जबकि 28 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 5:47:35

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 310

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। इसमें से मौजूदा मरीजों की संख्या 278 है जबकि 28 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 4 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है।

कोरोना वायरस के जिस पॉजिटिव मरीज की मौत पंजाब के नवांशहर के बंगा कस्बे में हुई थी। उसके परिवार के 6 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो भी इसी व्यक्ति के संपर्क में आया था।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने कहा है कि जैसे-जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं, भारत बीमारी के प्रसार को रोकने के एक कठिन दौर में प्रवेश कर चुका है। और ऐसे दौर में दो तस्वीरें सामने आ सकती हैं- या तो चीन जैसी सफलता के साथ यह बीमारी को सोशल डिस्टेंसिंग या और सेल्फ कॉरन्टाइन के साथ रोकने में सफल होगा या बीमारी का ऐसा प्रसार होगा कि देश में स्वास्थ्य का मूलभूत ढांचा दबाव में आ जाएगा।

रेलवे स्टेशनों पर किए गए एयरपोर्ट जैसे इंतजाम

कोरोना वायरस के असर से ट्रेनों के पहिए थम चुके हैं। 31 मार्च तक कमोबेश सभी ट्रेनें रोक दी गई हैं। 31 मार्च तक हज़ारों ट्रेनों का संचालन रद्द किया जा चुका है। करोड़ों रेलयात्रियों ने अपने रिज़र्वेशन रद्द करवा दिए हैं। रेलवे अब तक अरबों रुपए का रेलयात्रियों को रिफंड कर चुका है। ये तस्वीर का एक पहलू है, दूसरे पहलू पर गौर करें तो रेलवे कोरोना वायरस से बचाव के वो तमाम उपाय अपना रहा है जो WHO की गाइडलाइन को फॉलो करते हैं। इसके तहत रेलवे जंक्शन पर आने वाले यात्री की जांच से लेकर रेलवे जंक्शन पर मौजूद हर साजो-सामान को सेनेटाइज करने की मुहिम जारी है। दरअसल, इस पूरे परिदृश्य में रेलवे ने कोरोना से लड़ाई लड़ने की पूरी तरह से ठान ली है। एयरपोर्ट की तर्ज पर अब हर रेलवे स्टेशन पर हर काम को बेहद बारीक तरीके से किया जा रहा है। कोविड 19 की जांच के जो इंतज़ाम एयरपोर्ट पर किए गए है, वही इंतजाम अब रेलवे स्टेशन पर भी नजर आने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका