न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंच हो या डिनर किसी भी वक्त उठाएं लेमन राइस का लुत्फ, इसके साथ खाने का जायका बढ़ना तय #Recipe

देखने में आया है कि चावल भारतीय थाली का अहम हिस्सा होता है। ज्यादातर लोगों को चावल के बिना खाना अधूरा लगता है। ऐसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 4:02:43

लंच हो या डिनर किसी भी वक्त उठाएं लेमन राइस का लुत्फ, इसके साथ खाने का जायका बढ़ना तय #Recipe

देखने में आया है कि चावल भारतीय थाली का अहम हिस्सा होता है। ज्यादातर लोगों को चावल के बिना खाना अधूरा लगता है। ऐसे में चावल को कई तरह से बनाकर खाया जाता है, जिससे बोरियत नहीं हो। बिरयानी, पुलाव या फिर कोई अन्य डिश, ये सभी काफी पसंद की जाती है। लेमन राइस का नाम भी इस लिस्ट में जोड़ा जा सकता है। लंच हो या फिर डिनर किसी भी वक्त इस डिश का लुत्फ उठाया जा सकता है। ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही पूरे खाने का जायका बढ़ा देता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आप भी अगर अपने घर पर लेमन राइस बनाने की सोच रहे हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके लिए मददगार साबित होगी।

lemon rice,lemon rice tasty,lemon rice delicious,lemon rice food,lemon rice dish,lemon rice lunch,lemon rice dinner,lemon rice ingredients,lemon rice recipe

सामग्री (Ingredients)

चावल – 2 कप
उड़द दाल – 1 टी स्पून
मूंगफली दाने – 1/2 कप
राई – 1 टी स्पून
चना दाल – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
साबुत लाल मिर्च – 2
मेथी दाना – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
कड़ी पत्ते – 10-15
नारियल कद्दूकस – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 3 टी स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

lemon rice,lemon rice tasty,lemon rice delicious,lemon rice food,lemon rice dish,lemon rice lunch,lemon rice dinner,lemon rice ingredients,lemon rice recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल लें और उन्हें अच्छी तरह से साफ करने के बाद धो लें।
- अब चावल को पानी में लगभग 20 मिनट तक भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद एक बर्तन में चावल डाल दें और उसमें पानी और नमक डालकर मीडियम आंच पर गैस पर रख दें।
- जब चावल पक जाएं तो उसका बचा हुआ पानी फेंक दें और चावल को बर्तन में अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें एक चुटकी हींग डाल दें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च, चना दाल, मेथी दाना और उड़द दाल डालकर सभी को मिक्स कर दें।
- इन्हें तब तक पकाएं जब तक दाल का रंग लाइट ब्राउन न हो जाए।
- इसके बाद इस मिश्रण में राई और मूंगफली के दाने भी डाल दें और पकने दें।
- जब राई चटकने लग जाए तो इसमें कड़ी पत्ते डाले और मिश्रण को लगभग 30 सैकंड तक फ्राई होने दें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से सिक जाए तो उसमें पहले से पकाकर रखे हुए चावल को डाल दें।
- इसमें हल्दी पाउडर, नींबू रस और नमक डालकर सभी को करछी की सहायता से अच्छी तरह से मिला लें।
- तैयार है लेमन राइस। इसे कद्दूकस किए गए नारियल से गार्निश करें, उसके बाद परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम