न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब जनरल टिकट के लिए नहीं लगना होगा लंबी लाइन में, रेलवे ने चालू की यह खास सर्विस

रेलवे ने पिछले साल UTS ऐप की शुरुआत की है। इस ऐप के जरिये यात्री उपनगरीय और गैर उपनगरीय स्टेशनों के लिए अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Jun 2019 8:11:17

अब जनरल टिकट के लिए नहीं लगना होगा लंबी लाइन में, रेलवे ने चालू की यह खास सर्विस

रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार समय समय पर कई कदम उठाते रहता है। इसी कड़ी में रेलवे के एक और सुविधा चालू करी है जिसकी मदद से बिना लंबी लाइन में लगे घर बैठे जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। इस सुविधा को लेकर रेलवे ने पिछले साल UTS ऐप की शुरुआत की है। इस ऐप के जरिये यात्री उपनगरीय और गैर उपनगरीय स्टेशनों के लिए अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में...

irctc,indian railway,general ticket rules,railway enquiry,pnr,how to check pnr details,how to book train ticket,news,news in hindi

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर UTS ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी। इसके बाद आपको इस ऐप पर रजिस्टर करना होगा जिसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी। रजिस्टर करने पर एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर में आएगा। अब आपका साइन अप हो सकेगा। इसके बाद आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। जिसके जरिए UTS लॉग इन होगा।

irctc,indian railway,general ticket rules,railway enquiry,pnr,how to check pnr details,how to book train ticket,news,news in hindi

R-Wallet को करना होगा रिचार्ज

R-Wallet को आप पेटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए रीचार्ज कर सकते हैं। इसे आप न्यूनतम 100 रुपये से रिचार्ज कर सकते हैं। रिचार्ज की अधिकतम राशि 10,000 रुपये है। अगर आप 10 हजार का रीचार्ज करते हैं तो 500 का कैशबैक भी उपलब्ध है।

इन बातों का रखें ख्याल

- अनारक्षित टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।
- यात्रा टिकट स्टेशन के पांच किमी की परिधि और प्लेटफार्म टिकट दो किमी की दूरी पर बन सकेंगे।
- स्टेशन परिसर में घुसने के बाद टिकट बुक नहीं हो सकेंगे। जिससे यात्री ट्रेन के भीतर टीटीई को देखकर बुक न कर सकें। बल्कि पहले से कर लें।
- अग्रिम टिकट और रियायती टिकट बुक नहीं होंगे, यात्रा वाले दिन ही टिकट बुक होंगे।
- बुक हो चुके पेपरलेस टिकट को शो टिकट में क्लिक कर देखा जा सकता है निरस्त नहीं किया जा सकता।

एक बार में इतने टिकट करा सकते है बुकिंग

इस टिकट पर भी यात्रियों को पीएनआर नंबर दिया जाएगा। एक पीएनआर पर यात्री अधिकतम चार लोगों की टिकट को बुक करा सकेंगे। किस स्टेशन से चलना और किस स्टेशन पर उतरना है, इससे जुड़ा जीपीएस संदेश टिकट बुकिंग के बाद आएगा। टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम आदि से कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल