न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में अकेले लड़ेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा- सभी 7 सीटें जीतनी हैं

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विराम लगाते हुए घोषण कर दी कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Mar 2019 7:58:35

दिल्ली में अकेले लड़ेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा- सभी 7 सीटें जीतनी हैं

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विराम लगाते हुए घोषण कर दी कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी। कार्यकताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पार्टी को दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है। राहुल ने कहा 'कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना है।'

बता दें कि कांग्रेस पार्टी (Congress) का दिल्ली में 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी। गौरतलब है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने कहा था कि उनकी पार्टी सभी सात सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा। राय ने कहा, 'पार्टी दिल्ली में गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत नहीं कर रही है और वह अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।' राय ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आने वाले दिनों में पार्टी के सभी राज्य इकाई प्रमुखों और विधायकों के साथ बैठक करके लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से जब गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने साफतौर पर मना करते हुए कहा कि आप-कांग्रेस के बीच किसी भी तरह का कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत