न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'चुनाव में किसी को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत, क्षेत्रीय दलों से बनेगा अगला PM' : रामगोपाल यादव

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावी जंग शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress)के साथ अपने भाई शिवपाल यादव (Shiv Pal Yadav) पर निशाना साधा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 9:17:30

'चुनाव में किसी को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत, क्षेत्रीय दलों से बनेगा अगला PM' : रामगोपाल यादव

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावी जंग शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress)के साथ अपने भाई शिवपाल यादव (Shiv Pal Yadav) पर निशाना साधा है। पहले चरण के मतदान से पहले उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से खास बातचीत में बताया कि चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है। क्षेत्रीय दलों से ही देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएंगा। उन्होंने कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कोई औकात नहीं है। कांग्रेस ने सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन से कोई पहल नहीं की, इसीलिए हमने कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली तक ही है, इसीलिए सपा बसपा ने अमेठी रायबरेली सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

अपने भाई शिवपाल को बीजेपी के एजेंट बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर होगी। शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए रामगोपाल ने कहा कि शिवपाल बीजेपी से पूछकर यूपी में अपने प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में महागठबंधन का माहौल है। उन्होंने सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि इस बार बीजेपी एक-दो सीट जीत जाए तो जीत जाए। पिछड़ा वर्ग के साथ अनदेखी, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, मॉब लिंचिंग इस बार चुनाव में बड़ा मुद्दा है। इसके साथ ही आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि आज सभी बड़े पदों पर सीएम की बिरादरी के लोग बैठे हैं। क्या चुनाव आयोग उन्हें उनके पद से हटाएगा, अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष है तो उनकी जाति के अधिकारियों का तबादला करे। जैसे कि सपा सरकार में चुनाव आयोग ने 10 यादव अधिकारियों का तबादला किया था। वहीं, पुलवामा अटैक पर दिए विवादित बयान पर रामगोपाल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को पूरा नहीं दिखाया गया। हम सेना का सम्मान करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल