न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन होगा गोवा का नया सीएम ये तय हो गया है : नितिन गडकरी

गडकरी ने कहा है कि गोवा का नया सीएम कौन होगा ये तय हो चुका है और कुछ देर में नए नाम का एलान कर दिया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 6:18:41

कौन होगा गोवा का नया सीएम ये तय हो गया है : नितिन गडकरी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का 63 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। पर्रिकर पिछले एक साल से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के कैंसर से निधन के बाद से राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश हो रही है। मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में शामिल रहीं सहयोगी पार्टियों के बीच एक राय नहीं बन सकी है। वही कांग्रेस ने 48 घंटे में दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पर्रिकर के निधन के बाद सबके जहन में ये सवाल है कि अब गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गडकरी ने कहा है कि गोवा का नया सीएम कौन होगा ये तय हो चुका है और कुछ देर में नए नाम का एलान कर दिया जाएगा।

वहीं, गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष और बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि राज्य के नए मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी विधायक प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे के नाम चुने गए हैं। सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और राणे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं।

लोबो ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक के बाद बाहर निकलते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर देंगे। हम यह अपने गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लेने के बाद करेंगे।’’

सूत्रों के मुताबकि, प्रमोद सावंत का महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने समर्थन किया है। सूत्रों ने कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं एमजीपी के तीन विधायकों को बड़े मंत्रालय दिए जाएंगे। एमजीपी के नेता सुदीन धवलीकर ने भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छी जताई थी। लेकिन बीजेपी इसपर सहमत नहीं थी। गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं और अभी विधानसभा में कुल 36 विधायक हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए 19 विधायक की जरूरत है। सूबे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

कांग्रेस- 14 विधायक
बीजेपी -12 विधायक
जीएफपी- 3 विधायक
एमजीपी- 3 विधायक
निर्दलीय- 3 विधायक
एनसीपी- एक विधायक

बीजेपी के साथ कौन-कौन है?

बीजेपी को जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय का समर्थन हासिल है। यानि कुल 21 विधायक बीजेपी के साथ हैं। कांग्रेस ने भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत