न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए ट्रैफिक नियम के बाद दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले 3.5 लाख कम कटे चालान

दिल्ली में नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू होने के बाद सितंबर 2018 के मुकाबले 2019 सितंबर में दर्ज किए गए चालान में भारी गिरावट आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Oct 2019 10:27:19

नए ट्रैफिक नियम के बाद दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले 3.5 लाख कम कटे चालान

दिल्ली में नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू होने के बाद सितंबर 2018 के मुकाबले 2019 सितंबर में दर्ज किए गए चालान में भारी गिरावट आई है। जहां 2018 सितंबर में कुल काटे गए चालान की संख्या 5,24,819 थी, वहीं 2019 सितंबर में 1,73,921 चालान काटे गए। पिछले साल के मुकाबले इस साल 3,50,898 कम चालान काटे गए हैं।

बताया जा रहा है कि चालान की संख्या में आई गिरावट इसलिए है क्योंकि सभी मामले कोर्ट में भेज दिए जा रहे हैं और पुलिस को मिले अधिकार सीमित हैं। अभी पुलिस का पूरा ध्यान इस कानून के प्रभावी ढंग से लागू कराने पर है। नया कानून लागू होने के बाद जानलेवा सड़क दुर्घटना के आंकड़े आने में अभी कुछ वक्त लगेगा।

चालान की घटी संख्या बताती है कि दिल्ली के लोग सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर सजग हो गए हैं। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी अब पहले जैसी नहीं दिखती। इस कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी सामने आ रही है। पुलिस प्रशासन ने भी इस बात को स्वीकार किया है।

बता दें, अब तक का सबसे मंहगा चालान देश की राजधानी दिल्ली में कटा है। इस चालान को बाकायदा अदालत में जमा भी कराया गया। यह चालान एक ट्रक का था। चालान की जुर्माना राशि थी 2,00, 500 रुपये। यह चालान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मुकरबा चौक पर काटा था। ओवरलोडिंग में काटे गए इस चालान की जुर्माना राशि ट्रक मालिक की ओर से अदालत में भर दी गई।

इससे पहले दिल्ली में ही राजस्थान नंबर के एक ट्रक का भी भारी-भरकम जुर्माना राशि वाला चालान किया गया था। उस ट्रक के मालिक ने अदालत में 1,41,700 रुपये जुर्माना राशि जमा भी कराई थी। वह चालान पांच सितंबर को किया गया था। इसका जुर्माना राशि चार दिन बाद 9 सितंबर को रोहिणी की ट्रैफिक कोर्ट में जमा कराई गई थी। यह चालान भी ओवरलोडिंग को लेकर ही किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत