न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी, सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

देश आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि मना रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2018 1:10:01

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी, सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

देश आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी सहित कई गणमान्‍य नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अपर्ति की। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायु सेना प्रमुख मार्शल बीएस धनोआ भी मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने गांधी स्मृति पहुंचे। महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या कर दी गई थी। इस दिन को देश में 'शहीद दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, "हम शहीद दिवस पर महात्मा गांधी और उन असंख्य स्वंतत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, स्मृति ईरानी और महेश शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश सेवा के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। हम उन्हें हमेशा उनके साहस और देश के प्रति समर्पण की भावना के लिए याद करेंगे।"

पीएम मोदी ने 28 जनवरी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा था कि उन्‍होंने हमें एक नया रास्ता दिखाया। उनके बताए मार्गों पर चलना ही उन्‍हें सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन