न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी : मोदी ने कहा- सरकारी बसों की सीट फाड़कर या बनारसी पान की पीक थूककर भारत माता का जयकारा लगाना सही नहीं

चुनाव में काशी को लेकर निश्चिंत था, इसीलिए बाबा केदारनाथ के दरबार में जाकर बैठ गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2019 5:45:33

वाराणसी : मोदी ने कहा- सरकारी बसों की सीट फाड़कर या बनारसी पान की पीक थूककर भारत माता का जयकारा लगाना सही नहीं

लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को (27 मई) पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। वाराणसी सीट से दूसरी बार जीत के बाद मोदी का यह पहला दौरा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी ने दीनदयाल हस्तकला संकुल में जीत के लिए कार्यकर्ताओं और काशी की जनता का आभार जताया। मोदी ने कहा, ‘‘पार्टी और कार्यकर्ता जो आदेश करते हैं, उसका पालन करने का प्रयास करता हूं। पिछले महीने 25 तारीख को मैं यहां था, जिस आन-बान शान के साथ काशी ने एक विश्व रुप दिखाया था। उसने पूरे हिंदुस्तान को प्रभावित किया था। कार्यकर्ताओं ने मुझे आदेश दिया था कि एक महीने तक आप काशी में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। देश ने भले ही पीएम बनाया हो, लेकिन आपके लिए कार्यकर्ता हूं।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव में काशी को लेकर निश्चिंत था, इसीलिए बाबा केदारनाथ के दरबार में जाकर बैठ गया था। मोदी ने सरकारी बसों की सीट फाड़ने और पान खाकर गंदगी फैलाने वालों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बनारसी पान की पीक थूककर बोलते हैं भारत माता की जय। ऐसे कैसे भारत माता की जय होगी?

मोदी ने कहा, ‘‘पार्टी और कार्यकर्ता जो आदेश करते हैं, उसका पालन करने का प्रयास करता हूं। पिछले महीने 25 तारीख को मैं यहां था, जिस आन-बान शान के साथ काशी ने एक विश्व रुप दिखाया था। उसने पूरे हिंदुस्तान को प्रभावित किया था। कार्यकर्ताओं ने मुझे आदेश दिया था कि एक महीने तक आप काशी में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। देश ने भले ही पीएम बनाया हो, लेकिन आपके लिए कार्यकर्ता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम तो गणित होता है, लेकिन अब देश के राजनीतिक विश्लेषकों को मानना होगा कि अर्थमैटिक के आगे भी केमेस्ट्री होती है। गुणा-भाग के हिसाब से परे भी केमिस्ट्री होती है। देश की समाज शक्ति की जो केमेस्ट्री है आदर्शों और संकल्पों की जो केमेस्ट्री है, वह सारे गुणा-भाग को पराजित कर देती है। इस बार भी अंकगणित को केमेस्ट्री ने पराजित किया है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘18-19 तारीख को मन हुआ कि काशी चले जाएं, लेकिन आपने आदेश दिया है। यह बाबा नहीं तो कोई और बाबा। शायद ही कोई उम्मीदवार चुनाव और चुनाव के नतीजों के समय इतना निश्चिंत होता है। इसका कारण मोदी नहीं, बल्कि आपका परिश्रम है। काशी का विश्वास है। नतीजे आए तब भी निश्चिंत था। मौज के साथ केदारनाथ में बाबा के चरणों में जाकर बैठ चुका था।’’

मोदी ने कहा, ‘‘काशी तो अविनाशी है। आप लोगों ने इतने कार्यक्रम किए, मुझे जानकारी मिलती थी। यहां चुनाव को लोकोत्सव बना दिया गया। पूरे चुनाव अभियान में कह सकता हूं कि तू-तू, मैं-मैं का पक्ष कम था, अपनत्व ज्यादा था। इस चुनाव में जो अलग-अलग दलों और निर्दलीय साथी चुनाव में थे। उनका भी धन्यवाद करता हूं कि काशी के गरिमा के स्वरूप अभियान को आगे बढ़ाया।’’

मोदी ने कहा, ‘‘इस चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ मिलना हुआ तो मैंने कहा था कि यहां पर नामांकन तो एक नरेंद्र मोदी का हुआ होगा, यह चुनाव घर-घर और गली-गली का नरेंद्र मोदी लड़ेगा। एक प्रकार से आप सब नरेंद्र मोदी बन गए। इस पूरे अभियान को आपने चलाया।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमने केरल, बंगाल और कश्मीर में सिलेक्टिव मानवतावाद, संवेदनशीलता का संकट झेला है। हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शाहदत मोल ली। विचारधारा के कारण उन्हें मौत के घाट उतारा गया। त्रिपुरा में फांसी पर लटका दिए जाते थे। बंगाल में अभी भी नहीं रुक रहा है। कश्मीर में जान की बाजी लगाई है। इन राज्यों में हिंसा को मान्यता दी गई है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘अंबेडकर और गांधी ने छुआछूत को खत्म करने के लिए अपनी जिंदगी खपाई, लेकिन राजनीतिक छुआछूत दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या होना और दूसरी तरफ भाजपा का नाम लेते ही अनटचैबिलिटी, छुओ मत। जो लोग अपने आप को एकता का ठेकेदार बनाते हैं, उन्होंने सिर्फ आंध्र का विभाजन किया। वहां आज भी शांति का महौल नहीं बन पाया है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा राजनीतिक कैनवास में लोकतंत्र को लेकर जीने वाली अकेली पार्टी है। हम सत्ता में आकर भी लोकतंत्र की परवाह करने वाले लोग हैं। दूसरी सरकारों में विपक्ष का नाम तक नहीं होता है। त्रिपुरा में 30 साल तक विपक्ष का शासन रहा, क्या वहां विपक्ष था? दो साल से हम सत्ता में, वहां शानदार विपक्ष है। संसद का इस्तेमाल चर्चा के लिए होना चाहिए, लेकिन जब चर्चा में मुद्दे और तथ्य न हो तो हंगामा किया जाता है। हम जाति और संप्रदाय से ऊपर महान विरासत और आधुनिक विजन के साथ चलने की कोशिश करेंगे।’’

वाराणसी संसदीय क्षेत्र में मोदी को पिछली बार की तुलना में इस बार 1 लाख 7 हजार 721 वोट ज्यादा मिले हैं। 2014 में मोदी 3 लाख 71 हजार 784 वोटों से जीते थे। इस बार यह अंतर 4 लाख 79 हजार 505 वोट रहा। गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे और कांग्रेस से अजय राय तीसरे नंबर पर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत