न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिन शहरों के बदले गए है नाम अब उनके रेलवे स्टेशनों का भी होगा नामकरण

देश में बहुत सारे रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जिनके शहरों के नाम से रेलवे स्टेशनों का नाम अलग है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 8:57:45

जिन शहरों के बदले गए है नाम अब उनके रेलवे स्टेशनों का भी होगा नामकरण

पिछले दिनों मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय करने के बाद रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज करने की औपचारिकता भी पूरी कर ली है। जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। किसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने पर रेलवे को रिजर्वेशन सिस्टम, कोडिंग सिस्टम, आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर समेत सात जगहों पर बदलाव करने पड़ते हैं और बार-बार सॉफ्टवेयर में बदलाव पर रेलवे को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। जिस पर रेलवे को काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। बार-बार की इस मशक्कत से बचने के लिए रेलवे ने गृह मंत्रालय के माध्यम से राज्य सरकारों से उन स्टेशनों की लिस्ट मांगी है जिनके शहरों, जिला मुख्यालयों के नाम या तो अलग या हाल फिलहाल में बदले गए हैं। रेलवे ने एक साथ देश भर के कई रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला किया है।

दरअसल, देश में बहुत सारे रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जिनके शहरों के नाम से रेलवे स्टेशनों का नाम अलग है। जिनके बदलने की मांग अक्सर होती रहती है। पश्चिम बंगाल, बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने वाले शहर सिल्लीगुड़ी के रेलवे स्टेशन का नाम न्यूजलपाईगुड़ी है। उत्तर प्रदेश में संत कबीर के निर्वाण वाले जिले का नाम संत कबीर नगर कर दिया गया है। जबकि, रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के नाम से है। इसी तरह फैजाबाद जनपद का नाम भी अयोध्या कर दिया गया है जबकि रेलवे स्टेशन का नाम अभी भी फैजाबाद है।

रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय के इंटर स्टेट डिविजन को एक चिट्ठी लिखकर राज्यों से इस तरह के सारे रेलवे स्टेशनों की लिस्ट मांगी है ताकि, एक ही बार में इन सभी स्टेशनों का नाम बदला जा सके। दरअसल, रेलवे के लिए नाम बदलना एक बड़ी प्रक्रिया है इसके तहत रेलवे को प्रदेश सरकार या किसी सांसद से मिले प्रस्ताव पर पहले गृह मंत्रायलय से अनुमति लेनी पड़ती है उसके बाद रेलवे को हर बदले हुए स्टेशन के नाम से कोड तलाशने के साथ अपने अलग-अनुभागों से राय लेनी पड़ती है। इस सारी प्रक्रिया के बाद रिजर्वेशन, ऑपरेटिंग के सॉफ्टवेयर में बदलाव करना पड़ता है।

(इनपुट न्यूज़ 18 से)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत