न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : हादसे का शिकार हुए इस पुल को कहते हैं 'कसाब ब्रिज', 26/11 हमले के दौरान कसाब ने यहीं से बरसाई थीं गोलियां फेंके थे ग्रेनेड

अजमल कसाब जब इस फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल कर रहा था, तब मुंबई के फोटो पत्रकार सेबेस्टियन डिसूजा ने उसकी फोटो खींची थी, जो बाद में उसकी सजा दिलाने में मददगार साबित हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Mar 2019 8:07:27

मुंबई : हादसे का शिकार हुए इस पुल को कहते हैं 'कसाब ब्रिज', 26/11 हमले के दौरान कसाब ने यहीं से बरसाई थीं गोलियां फेंके थे ग्रेनेड

गुरुवार शाम साउथ मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थिति फुटओवर ब्रिज ढह गया, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत की खबर है। स्टेशन के पास गुरुवार शाम पैदल पार पुल का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 36 लोग घायल भी हुए हैं। यह फुट ओवरब्रिज 26/11 को हुए आतंकी हमले के समय भी चर्चा में आया था। उस समय इस ब्रिज का इस्तेमाल आतंकी अजमल आमिर कसाब और इस्माइल खान ने किया था। वारदात के बाद कई लोग इस ब्रिज को 'कसाब ब्रिज' भी कहने लगे। साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद पकड़ गया आतंकी अजमल कसाब सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद पुल से गुजरते वक्त उसने लोगों पर ग्रेनेड भी फेंका था जिसमें मौके पर ही 58 लोगों की मौत हो गई थी और 104 लोग घायल हो गए थे। अजमल कसाब जब इस फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल कर रहा था, तब मुंबई के फोटो पत्रकार सेबेस्टियन डिसूजा ने उसकी फोटो खींची थी, जो बाद में उसकी सजा दिलाने में मददगार साबित हुआ। ये ब्रिज बीएमसी के दफ्तर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। शाम के वक्त इस इलाके में काफी भीड़ रहती है।

कल शाम हुए हादसे पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरब्रिज का इस्तेमाल पैदल यात्रियों द्वारा किया जा रहा था, हालांकि दिन में इसकी मरम्मत की जा रही थी। पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapse) हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई।पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapse) हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मुंबई में फुटओवर ब्रिज दुर्घटना में मारे गए लोगों के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। मेरी सांत्वना उनके परिवारों के साथ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों की जल्द रिकवरी हो। महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को सभी तरह की सहायता प्रदान कराने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है।' वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुंबई में टीओआई बिल्डिंग के पास हुए फुटओवर हादसे की खबर सुनकर दुखी हूं। बीएमसी कमिश्‍नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की और उन्‍हें रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर तेजी से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत