न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : 100 से अधिक कोरोना वायरस संदिग्धों की हुई पहचान

बिहार में अब तक 100 से अधिक कोरोना वायरस के संदिग्धों की पहचान की गई है। इस बात की जानकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Mar 2020 5:10:17

बिहार : 100 से अधिक कोरोना वायरस संदिग्धों की हुई पहचान

बिहार में अब तक 100 से अधिक कोरोना वायरस के संदिग्धों की पहचान की गई है। इस बात की जानकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दी। उन्होंने कहा कि इनमें से 26 मरीजों ने इस वायरस को लेकर रखे जाने वाले पर्यवेक्षण के समय को पूरा भी कर लिया। अन्य मरीजों पर नजर रखी जा रही है। राजधानी पटना के साथ-साथ गया इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर भी खास नजर रखी जा रही है।

मंगल पांडे ने बताया कि बिहार के सभी जिला अस्पतालों में कोरोना के लिए ब्लड जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार के जो लोग विदेशों से वापस बिहार आए हैं, उन्‍हें निगरानी में रखा गया है। इनमें ईरान से आए सिवान के 5 व्यक्ति और गोपालगंज के 4 लोग निगरानी में हैं। बिहार का स्वास्थ्य विभाग इनपर नज़र रख रहा है। इस बीच बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कोरोना वायरस को लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ नियमित बैठक करने का भी निर्णय लिया है।

दिल्‍ली हिंसा से ध्‍यान भटकाने के लिए कोरोना वायरस को लेकर मच रही है 'हायतौबा' : ममता बनर्जी

मंगलवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार और अन्य अधिकारियों ने भारत सरकार के कैबिनेट सचिव और अन्य राज्य के मुख्य सचिव के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी।

कोरोना वायरस को लेकर पटना के पीएमसीएच को भी अलर्ट पर रखा गया है। पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पीएमसीएच में अब तक 4 संदिग्धों की जांच हुई थी, लेकिन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

बता दे, कोरोना वायरस का दहशत पूरे भारत में फैल गया है। आगरा में कोरोना के संकट को देखते हुए 40 से 50 लोगों ने अपनी जांच के लिए आवेदन दिए हैं। इसमें इटली से आने वाले और उनके संपर्क में रहने वाले लोग शामिल हैं

मास्क के भरोसे रहना होगी बेवकूफी, कोरोना से बचने के लिए करे ये काम

coronavirus latest update,coronavirus in bihar,coronavirus death count in india,coronavirus,news

होली नहीं मनाएंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, दिल्ली में एक स्टेट लेवल टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसकी अध्यक्षता वो खुद करेंगे। टास्क फोर्स की मीटिंग में सभी आपातकालीन स्तिथि में डील करने को कहा गया है क्योंकि वायरस फैल गया तो कंट्रोल करना मुश्किल होगा।

केजरीवाल ने कहा, '88 कॉन्टेक्ट का हमने पता लगाया है उनकी जांच करेंगे। एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। सभी निगम होटल और गेस्ट हाउस में 4 देशों से आने वाले विदेशियों को स्कैन करेंगे। पिछले कुछ दिनों में 1024 से कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया, हम कॉन्टेक्ट कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'दंगे के बाद और कोरोनो वायरस की वजह से मैं भी होली नहीं मना रहा हूं, हमारे मंत्री और विधायक भी होली नहीं मनाएंगे।'

पीएम मोदी और अमित शाह भी नहीं मनाएंगे होली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने होली के मौके पर किसी प्रकार के कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला किया है। सभी नेताओं ने यह फैसला कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लिया है।

नोएडा में स्कूली बच्चे खतरे से बाहर

कोराना के खौफ से खलबली के बीच नोएडा से राहत भरी खबर है। नोएडा के 6 स्कूली बच्चों में कोरोना का टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। लेकिन इन्हें 14 दिनों तक मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा। साथ ही उनके परिजनों का टेस्ट भी नेगेटिव पाया गया है।

बता दे, देश में अब तक इस वायरस ने 28 लोगों के संक्रमित कर दिया है। वहीं, दुनिया में इस वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 3000 से ज्यादा हो गई है।

ऐसे शरीर में फैलता है कोरोना वायरस, एक नजर बीमारी के लक्षणों पर

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर